Khabarwala 24 News Hapur : यूपी के जनपद हापुड़ (Hapur) जिले में कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए पुलिस अधीक्षक (एसपी) कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस फेरबदल में कई थाना प्रभारियों को इधर से उधर किया गया है, ताकि जनपद में अपराध नियंत्रण और जनता को बेहतर सुरक्षा सेवाएं प्रदान की जा सकें। तबादलों की इस सूची में कोतवाली हापुड़ नगर, बाबूगढ़, गढ़मुक्तेश्वर, धौलाना, और बहादुरगढ़ जैसे प्रमुख थानों के प्रभारी बदले गए हैं।
नए थाना प्रभारी नियुक्त किए (Hapur)
एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने गढ़मुक्तेश्वर में तैनात थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार को थाना प्रभारी निरीक्षक धौलाना, धौलाना थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट को हापुड़ कोतवाली का प्रभारी निरीक्षक, बहादुगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज बालियान को गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली निरीक्षक, वाचक पुलिस अधीक्षक धीरज मलिक को बहादुरगढ़ थाना प्रभारी, कोतवाली हापुड़ प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह को बाबूगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक, पुलिस लाइन से निरीक्षक अखिलेश कुमार त्रिपाठी को प्रभारी अपराध शाखा, प्रभारी जनपदीय न्यायालय सुरक्षा निरीक्षक श्यौपाल सिंह को वाचक पुलिस अधीक्षक, पीआरओ मनीष चौहान को प्रभारी निरीक्षक हाफिजपुर, पुलिस लाइन से निरीक्षक शाहनजर को प्रभारी न्यायालय सुरक्षा, बाबूगढ़ थाना प्रभारी महेंद्र सिंह को सिंभावली थाना प्रभारी निरीक्षक बनाया है।

कानून व्यवस्था होगी मजबूत (Hapur)
एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि यह तबादले प्रशासनिक दृष्टिकोण से किए गए हैं, ताकि जिले में कानून व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके। इन तबादलों का उद्देश्य थानों में नई ऊर्जा और जवाबदेही लाना है।


Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

