CLOSE

Hapur Police गढ़मुक्तेश्वर पुलिस और अंतर्राज्यीय वाहन चोर/अपराधी के बीच हुई मुठभेड़, पुलिस की गोली लगने से घायल हुआ बदमाश

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Garhmukteshwar (Hapur): Hapur Police गढ़मुक्तेश्वर पुलिस और अंतर्राज्यीय वाहन चोर/अपराधी के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें गोली लगने से आरोपी घायल हो गए। घायल को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायल आरोपी के खिलाफ दिल्ली एनसीआर के विभिन्न थानों में दो दर्जन से अधिक मुकदमें दर्ज हैं।

क्या है पूरा मामला (Hapur Police)

सीओ गढ़मुक्तेश्वर आशुतोष शिवम ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति वाहन चोरी करने का प्रयास कर रहा है। इस सूचना पर गढ़मुक्तेश्वर पुलिस द्वारा जगह जगह संदिग्ध लोगों और वाहनों की चेकिंग की जा रही है। इसी बीच कस्बे में एक संदिग्ध मोटरसाइिकल आते हुए दिखाई दी। जिसे रोकने का इशारा किया गया तो वह निकल गया। दौतई नगर पुल पर जब उसे पुन: रोकने का इशारा किया तो आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षार्थ की गई फायरिंग में एक बदमाश के गोली लगी है। जिसे इलाज के लिए सीएचसी गढ़मुक्तेश्वर में भर्ती करा दिया गया है।

यह किया बरामद (Hapur Police)

पुलिस ने बताया कि आरोपी के कब्जे से अवैध असलहा मय जिन्दा व खोखा कारतूस एवं जनपद मेरठ के थाना मेडिकल क्षेत्र से चोरी की एक स्पलेंडर मोटर साइकिल बरामद की गई है।

- Advertisement -

कौन है पकड़ा गया आरोपी (Hapur Police)

पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में गिरफ्तार/घायल बदमाश ने अपना नाम राशिद उर्फ काला पुत्र शौकीन निवासी समर गार्डन थाना लिसाड़ीगेट जनपद मेरठ बताया है ।

शातिर अपराधी है घायल बदमाश

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश शातिर किस्म का अंतर्राज्यीय वाहन चोर/अपराधी हैं । जिसके विरुद्ध दिल्ली, हरियाणा व जनपद मेरठ, गौतमबुद्धनगर, हापुड़ आदि जनपदों में वाहन चोरी आदि अपराधों के करीब दो दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत है।

Hapur police गढ़मुक्तेश्वर पुलिस और अंतर्राज्यीय वाहन चोर/अपराधी के बीच हुई मुठभेड़, पुलिस की गोली लगने से घायल हुआ बदमाश Hapur police गढ़मुक्तेश्वर पुलिस और अंतर्राज्यीय वाहन चोर/अपराधी के बीच हुई मुठभेड़, पुलिस की गोली लगने से घायल हुआ बदमाश Hapur police गढ़मुक्तेश्वर पुलिस और अंतर्राज्यीय वाहन चोर/अपराधी के बीच हुई मुठभेड़, पुलिस की गोली लगने से घायल हुआ बदमाश

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-