Hapur News गलत बिलिंग से भड़की महिलाएं, स्मार्ट मीटर में की तोड़फोड़

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News नगर के मोहल्ला रामगढ़ी क्षेत्र में शुक्रवार को स्मार्ट मीटर लगाए जाने के विरोध में महिलाओं का गुस्सा खुलकर सामने आया। बड़ी संख्या में महिलाएं लाठी-डंडे लेकर सड़कों पर उतर आईं और जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान आक्रोशित महिलाओं ने स्मार्ट मीटरों में तोड़फोड़ कर दी, जिससे क्षेत्र में […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News नगर के मोहल्ला रामगढ़ी क्षेत्र में शुक्रवार को स्मार्ट मीटर लगाए जाने के विरोध में महिलाओं का गुस्सा खुलकर सामने आया। बड़ी संख्या में महिलाएं लाठी-डंडे लेकर सड़कों पर उतर आईं और जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान आक्रोशित महिलाओं ने स्मार्ट मीटरों में तोड़फोड़ कर दी, जिससे क्षेत्र में हंगामे की स्थिति बन गई और लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

क्या है पूरा मामला (Hapur News)

प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद से बिजली बिलों में भारी गड़बड़ी हो रही है। उनका कहना है कि पहले की तुलना में अब बिल कई गुना ज्यादा आ रहे हैं, जिससे आम उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है। महिलाओं ने इसे उपभोक्ताओं का आर्थिक शोषण बताया और तत्काल स्मार्ट मीटर हटाने की मांग की।

समस्या का समाधान नहीं हुआ तो होगा आंदोलन (Hapur News )

प्रदर्शनकारी महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया, तो वे और उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगी। उनका कहना था कि स्मार्ट मीटर प्रणाली पारदर्शी नहीं है और इससे उपभोक्ताओं को नुकसान हो रहा है। महिलाओं ने पुराने मीटरों को ही फिर से लागू करने की मांग दोहराई, ताकि लोगों को राहत मिल सके। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान कुछ स्थानों पर मीटरों को नुकसान पहुंचाया गया, जिससे विभाग को भी नुकसान हुआ है। घटना की सूचना मिलने के बाद संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया।

क्या बोले अफसर (Hapur News )

बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि यदि कहीं बिलिंग में गड़बड़ी पाई जाती है, तो उसे ठीक कराया जाएगा। साथ ही तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ भी आवश्यक कार्रवाई की जा सकती है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

Hapur news गलत बिलिंग से भड़की महिलाएं, स्मार्ट मीटर में की तोड़फोड़ Hapur news गलत बिलिंग से भड़की महिलाएं, स्मार्ट मीटर में की तोड़फोड़ Hapur news गलत बिलिंग से भड़की महिलाएं, स्मार्ट मीटर में की तोड़फोड़ Hapur news गलत बिलिंग से भड़की महिलाएं, स्मार्ट मीटर में की तोड़फोड़ Hapur news गलत बिलिंग से भड़की महिलाएं, स्मार्ट मीटर में की तोड़फोड़

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related News

Breaking News