Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर स्टंट करते हुए वीडियो बनाने वाले ऑटो चालक को कोतवाली पुलिस ने हिरासत में लिया। चालक ने पुलिस के सामने कान पकड़कर माफी मांगी और वादा किया कि अब कभी भी स्टंट नहीं करेगा। पुलिस ने उसका चालान कर सख्त हिदायत दी। साथ ही तेज आवाज में डीजे बजाने पर तीन लोगों पर कुल 36 हजार रुपये का चालान किया गया है और एक बाइक व एक कार को सीज कर लिया गया है। पुलिस अब ट्रैक्टर पर स्टंट करने वाले युवकों की तलाश में जुटी हुई है।
वीडियो का पुलिस ने संज्ञान लिया (Hapur News)
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने बताया कि आंबेडकर जयंती के दिन सोशल मीडिया पर कई स्टंट वाले वीडियो वायरल हो रहे थे। गांव रघुनाथपुर निवासी मुनीष का ऑटो से स्टंट करते हुए वीडियो काफी वायरल हुआ। पुलिस ने वीडियो देखते ही ऑटो नंबर के आधार पर मुनीष को तुरंत हिरासत में ले लिया।
डा.आंबेडकर जंयती पर कर रहे स्टंट, अब कान पकड़ कर मांग रहे माफी, कोतवाली हापुड़ नगर पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई#hapur #hapurnews #hapurpolice #haputcity #uppolice #digmeerut pic.twitter.com/cgiYy2vOXw
— khabarwala24 (@khabarwala24) April 15, 2026
कान पकड़ कर मांगी माफी (Hapur News)
मुनीष ने पुलिस के सामने कान पकड़कर माफी मांगी और भविष्य में ऐसी गलती न दोहराने का वादा किया। पुलिस ने उसके चालान के साथ सख्त हिदायत दी और बाद में छोड़ दिया। पुलिस ने तेज आवाज में डीजे बजाने की शिकायत पर तीन डीजे संचालकों पर 12-12 हजार रुपये यानी कुल 36 हजार रुपये का चालान किया है। स्टंट करने के आरोप में एक बाइक और एक कार को सीज कर लिया गया है।

ट्रैक्टर चालकों की तलाश में जुटी पुलिस (Hapur News)
सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हुआ था जिसमें कुछ युवक ट्रैक्टर पर चढ़कर स्टंट कर रहे थे। कोतवाली पुलिस ने इस वीडियो का भी संज्ञान लिया है और उन युवकों की पहचान कर जल्द ही उनके खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


