Hapur News दर्दनाक हादसा,आटो का इंतजार कर रही दो महिलाओं की कार ने ली जान, दो बच्चे, दो महिला हुई घायल

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के हाफिजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मुर्शदपुर के पास एक बेहद दर्दनाक सड़क दुर्घटना ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया है। आटो का इंतजार कर रही दो महिलाओं की अनियंत्रित तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से मौके पर ही मौत […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के हाफिजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मुर्शदपुर के पास एक बेहद दर्दनाक सड़क दुर्घटना ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया है। आटो का इंतजार कर रही दो महिलाओं की अनियंत्रित तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य महिला और दो छोटे बच्चों समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक महिला की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने तुरंत कार को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला (Hapur News)

जानकारी के अनुसार, घटना ग्राम मुर्शदपुर के पास हुई जहां ग्राम ब्रजनाथपुर निवासी सितारा (52 वर्ष) और सरोज शर्मा (60 वर्ष) गुलावठी जाने के लिए आटो का इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान ब्रजनाथपुर निवासी शारदा (53 वर्ष) अपनी पुत्री धौलाना क्षेत्र के ग्राम नरैला निवासी रूबी (25 वर्ष) और उसके दो नाबालिग बच्चों लविश (6 वर्ष) तथा खुशी (4 वर्ष) को छोड़ने पहुंची थीं। सभी लोग सड़क किनारे आटो के आने का इंतजार कर रहे थे।

- Advertisement -

महिलाओं की हुई मौत (Hapur News)

अचानक एक अनियंत्रित कार तेज रफ्तार से वहां पहुंची और सीधे इन लोगों पर चढ़ गई। कार की भीषण चपेट में आकर सितारा और सरोज शर्मा गंभीर रूप से घायल हुईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। जबकि शारदा, रूबी, लविश और खुशी भी बुरी तरह घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया।

पुलिस टीम मौके पर पहुंची (Hapur News)

हाफिजपुर थाना प्रभारी प्रवीन कुमार अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया। सूत्रों के अनुसार शारदा की हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जबकि घायलों का इलाज जारी है।

गांव में शोक की लहर दौड़ी (Hapur News)

ब्रजनाथपुर गांव में जैसे ही हादसे की खबर पहुंची, मृतकों और घायलों के परिजन अन्य ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंच गए। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। महिलाओं और बच्चों की इस बेहद दुखद मौत ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है।

- Advertisement -

कार चालक को किया गिरफ्तार (Hapur News)

पुलिस ने कार चालक को तुरंत गिरफ्तार कर लिया है और वाहन को कब्जे में ले लिया है। थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने बताया कि कार की अनियंत्रित रफ्तार हादसे का मुख्य कारण प्रतीत होती है। मामले में आगे की जांच की जा रही है और कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

Hapur news दर्दनाक हादसा,आटो का इंतजार कर रही दो महिलाओं की कार ने ली जान, दो बच्चे, दो महिला हुई घायल Hapur news दर्दनाक हादसा,आटो का इंतजार कर रही दो महिलाओं की कार ने ली जान, दो बच्चे, दो महिला हुई घायल Hapur news दर्दनाक हादसा,आटो का इंतजार कर रही दो महिलाओं की कार ने ली जान, दो बच्चे, दो महिला हुई घायल Hapur news दर्दनाक हादसा,आटो का इंतजार कर रही दो महिलाओं की कार ने ली जान, दो बच्चे, दो महिला हुई घायल Hapur news दर्दनाक हादसा,आटो का इंतजार कर रही दो महिलाओं की कार ने ली जान, दो बच्चे, दो महिला हुई घायल

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News