Hapur News महावीर जयंती पर हापुड़ में कड़े सुरक्षा इंतजाम, 30 शोभायात्राएं होंगी आयोजित

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News भगवान महावीर जयंती के अवसर पर जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। 31 मार्च को मनाए जाने वाले इस प्रमुख जैन पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस उप-महानिरीक्षक (डीआईजी) कलानिधि नैथानी ने सभी अधिकारियों को […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News भगवान महावीर जयंती के अवसर पर जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। 31 मार्च को मनाए जाने वाले इस प्रमुख जैन पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस उप-महानिरीक्षक (डीआईजी) कलानिधि नैथानी ने सभी अधिकारियों को सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

बड़ी संख्या में श्रद्धालु लेते हैं भाग (Hapur News)

प्रशासनिक तैयारियों के तहत जिले में इस बार करीब 30 शोभायात्राएं और सात प्रमुख धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जैन समुदाय द्वारा इस दिन भजन-कीर्तन, पूजा-अर्चना, प्रवचन, प्रभात फेरी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं।

लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी (Hapur News)

डीआईजी ने सभी थाना प्रभारियों और क्षेत्राधिकारियों (सीओ) को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करें और किसी भी छोटी से छोटी घटना को गंभीरता से लें। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस द्वारा नियमित गश्त (पेट्रोलिंग) कराई जाएगी, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। इसके साथ ही भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर सादी वर्दी में पुरुष और महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी, जिससे महिलाओं के साथ छेड़खानी जैसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

संदिग्ध गतिविधि पर रखे नजर (Hapur News)

डीआईजी ने नगरपालिकाओं और अन्य संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित करने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि शोभायात्रा मार्गों पर साफ-सफाई, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके अलावा स्थानीय अभिसूचना इकाई (एलआईयू) को भी सतर्क कर दिया गया है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि असामाजिक, अवांछनीय और साम्प्रदायिक तत्वों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाए। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जाए।

सोशल मीडिया रखी जाएगी पैनी निगाह (Hapur News)

सोशल मीडिया पर भी विशेष निगरानी रखने के आदेश दिए गए हैं। प्रशासन ने साफ किया है कि किसी भी प्रकार की भ्रामक या अफवाह फैलाने वाली सूचना को तुरंत चिन्हित कर उसका खंडन किया जाएगा। ऐसे मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। पुलिस अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि वे पूर्व में गठित शांति समितियों की बैठकें आयोजित करें और स्थानीय नागरिकों, समाजसेवियों तथा नागरिक सुरक्षा संगठनों का सहयोग लें। इससे त्योहार के दौरान साम्प्रदायिक सौहार्द और शांति बनाए रखने में मदद मिलेगी।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

Hapur news महावीर जयंती पर हापुड़ में कड़े सुरक्षा इंतजाम, 30 शोभायात्राएं होंगी आयोजित Hapur news महावीर जयंती पर हापुड़ में कड़े सुरक्षा इंतजाम, 30 शोभायात्राएं होंगी आयोजित Hapur news महावीर जयंती पर हापुड़ में कड़े सुरक्षा इंतजाम, 30 शोभायात्राएं होंगी आयोजित Hapur news महावीर जयंती पर हापुड़ में कड़े सुरक्षा इंतजाम, 30 शोभायात्राएं होंगी आयोजित Hapur news महावीर जयंती पर हापुड़ में कड़े सुरक्षा इंतजाम, 30 शोभायात्राएं होंगी आयोजित

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related News

Breaking News