CLOSE

Hapur News हंगामेदार रही नगर पालिका की बोर्ड बैठक

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Hapur News Khabarwala 24 News Hapur : नगर पालिका की अध्यक्ष पुष्पा सिंह की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें शहर के सभी वार्डो में विकास कार्य, पेयजल, सफाई व्यवस्था, पथ प्रकाश व्यवस्था सुधारने, विभिन्न वार्डो में नाली, इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कराने, डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन करने के लिए गाडिय़ों की मरम्मत व नए वाहनों को खरीदने सहित कुल 55 प्रस्ताव रखे गए। इनमें से अधिकतर प्रस्ताव बिना विरोध के सर्वसम्मति से पास हो गए। इसके साथ ही करोड़ों रुपये के निर्माण कार्यों को भी हरी झंडी दी गई।
पेयजल व्यवस्था पर सभासद सुनीता वर्मा ने कहा कि शहर की पेयजल व्यवस्था खराब है, लोग पानी के लिए तरस रहे हैं, इसका समाधान किया जाना चाहिए। अमित उर्फ मोनू बजरंग में पुलिया के नीचे सफाई के लिए जैटिंग मशीन, सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने व चंद्रशेखर आजाद की मूति लगवाने की मांग रखी। रुद्राश त्यागी ने कहा कि बोर्ड बैठक में सबसे पहले सभासदों की समस्या सुनी जाए, क्योंकि बाद में समस्याओं पर विचार नहीं हो पाता है।
विधायक विजयपाल आढ़ती ने भी अवगत कराया कि शहर में पेयजल व्यवस्था की स्थिति खराब है, इसे जल्द सुचारू कराया जाए। इसके साथ ही शहर में आवारा कुत्तों व बंदरों का आतंक बढ़ रहा है। इस गंभीर समस्या के समाधान के लिए जल्द कदम उठाए जाने की आवश्यकता है।
एसडीएम/ईओ मनोज सिंह ने बताया कि इसके लिए दो बार टेंडर निकाला गया, लेकिन कोई आवेदन नहीं आया। जल्द ही टेंडर निकालकर समस्या का समाधान कराया जाएगा।

साप्ताहिक पैठ का स्थान बदलने का किया विरोध

बोर्ड बैठक में रामलीला मैदान में लगने वाली साप्ताहिक पैंठ को कोठी गेट या फ्रीगंज रोड पर लगाने का प्रस्ताव रखा गया। जिसका कुछ सभासदों ने जोरदार विरोध किया। फ्रीगंज रोड पर पैठ लगाने का सभासद आदित्य सूद ने जोरदार विरोध किया। उन्होंने कहा कि यहां पैठ लगने से जाम की समस्या हो जाएगी। यह कई आवासीय कालोनी और अस्पताल है। आम व्यक्ति को इससे काफी दिक्कत होगी। सभासद शशांक गुप्ता, नितिन पाराशर, सहित अन्य सभासदों ने इसका विरोध जताते हुए हंगामा किया।

Hapur news हंगामेदार रही नगर पालिका की बोर्ड बैठक Hapur news हंगामेदार रही नगर पालिका की बोर्ड बैठक Hapur news हंगामेदार रही नगर पालिका की बोर्ड बैठक Hapur news हंगामेदार रही नगर पालिका की बोर्ड बैठक Hapur news हंगामेदार रही नगर पालिका की बोर्ड बैठक Hapur news हंगामेदार रही नगर पालिका की बोर्ड बैठक Hapur news हंगामेदार रही नगर पालिका की बोर्ड बैठक Hapur news हंगामेदार रही नगर पालिका की बोर्ड बैठक

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-