Hapur News स्वर्ण जंयती वर्ष के रूप में भव्य तरीके से लगेगा शहीद मेला, ललित अग्रवाल छावनी वाले अध्यक्ष, मुकुल त्यागी बने महामंत्री

Khabarwala 24 News Hapur:Hapur News स्वाधीनता संग्राम शहीद स्मारक समिति की वार्षिक बैठक में समिति के पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन किया गया। व्यापारी नेता ललित अग्रवाल छावनी वालों को लगातार 12वीं बार सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया।जबकि मुकुल त्यागी एडवोकेट को फिर से महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। उज्जवल कार्यकाल की कामना की (Hapur […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur:Hapur News स्वाधीनता संग्राम शहीद स्मारक समिति की वार्षिक बैठक में समिति के पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन किया गया। व्यापारी नेता ललित अग्रवाल छावनी वालों को लगातार 12वीं बार सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया।जबकि मुकुल त्यागी एडवोकेट को फिर से महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई।

उज्जवल कार्यकाल की कामना की (Hapur News )

बैठक के दौरान अन्य महत्वपूर्ण पदों पर भी नियुक्तियां की गईं। मुकुल त्यागी एडवोकेट को समिति का महामंत्री बनाया गया, जबकि आशुतोष आजाद को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। सभी पदाधिकारियों को उपस्थित सदस्यों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ समर्थन दिया और उनके उज्जवल कार्यकाल की कामना की।

- Advertisement -

भव्य तरीके से लगाया जाएगा मेला (Hapur News )

नवनिर्वाचित अध्यक्ष ललित अग्रवाल ने अपने संबोधन में बताया कि जनपद हापुड़ में आयोजित होने वाला प्रसिद्ध शहीद मेला इस वर्ष अपने 50 वर्ष पूरे कर रहा है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि को ध्यान में रखते हुए इस बार मेले को “स्वर्ण जयंती वर्ष” के रूप में मनाने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक अवसर को और अधिक भव्य और यादगार बनाने के लिए व्यापक स्तर पर आयोजन किए जाएंगे, जिनमें सांस्कृतिक कार्यक्रम, सामाजिक गतिविधियां और देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियां शामिल होंगी।

Hapur news. Jpg-
Hapur news. Jpg-

देशभक्ति और त्याग की प्रेरणा देता है (Hapur News )

उन्होंने सभी सदस्यों और नगरवासियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि शहीद मेला न केवल स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृति को जीवित रखने का माध्यम है, बल्कि यह नई पीढ़ी को देशभक्ति और त्याग की प्रेरणा भी देता है। इसलिए इस वर्ष के आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी का योगदान अत्यंत आवश्यक है।

- Advertisement -

यह रहे मौजूद (Hapur News )

बैठक में समिति के संरक्षक योगेन्द्र कुमार मुन्नू जी, चेतन प्रकाश अग्रवाल, धर्मेन्द्र शर्मा, अनिल गुप्ता टीटू जी, नरेंद्र सर्राफ, उपप्रधान राजीव गर्ग (दतियाना वाले), प्रभात अग्रवाल, विशाल अग्रवाल एडवोकेट, मंत्री मनीष गर्ग नीटू, प्रचार मंत्री उदय कंसल, अतुल अग्रवाल (दादरी वाले), मेला संयोजक सोनू बंसल, मनीष कंसल मक्खन, गुलशन त्यागी (ऑडिटर), विशाल गुप्ता, अभिलेश एडवोकेट, दीपांशु गर्ग, हरेंद्र कौशिक, राहुल जिंदल, विशाल गोयल, याशी बंसल, संजय अग्रवाल, मन्नी वर्मा सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News