Hapur News भारत स्काउट एवं गाइड हापुड़ का भव्य सम्मान समारोह, 74 स्काउट-गाइड को राज्यपाल पुरस्कार,

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News भारत स्काउट एवं गाइड जनपद संस्था हापुड़ के तत्वावधान में श्री जैन कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज में एक भव्य सम्मान समारोह एवं राज्यपाल पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्काउटिंग आंदोलन से जुड़े युवाओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन को सराहा गया और उन्हें प्रोत्साहित किया गया। दीवान […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News भारत स्काउट एवं गाइड जनपद संस्था हापुड़ के तत्वावधान में श्री जैन कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज में एक भव्य सम्मान समारोह एवं राज्यपाल पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्काउटिंग आंदोलन से जुड़े युवाओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन को सराहा गया और उन्हें प्रोत्साहित किया गया। दीवान पब्लिक स्कूल की छात्रा वृंदा नागर को राज्य पुरस्कार में चयनित होने पर जिलाधिकारी कविता मीना द्वारा सम्मानित किया गया।

स्मृति चिंह देकर किया सम्मानित (Hapur News)

मुख्य अतिथि के रूप में हापुड़ की जिलाधिकारी कविता मीणा और विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. श्वेता पुठिया उपस्थित रहीं। दोनों अतिथियों ने लखनऊ में आयोजित डायमंड जुबली जंबूरी में प्रतिभाग करने वाले स्काउट-गाइड्स तथा राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रणाम पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।

राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की प्रेरणा दी (Hapur News)

जिलाधिकारी कविता मीणा ने अपने संबोधन में कहा कि स्काउट एवं गाइड आंदोलन बच्चों में अनुशासन, सेवा भावना, नेतृत्व क्षमता और टीम वर्क की अद्भुत गुणवत्ता विकसित करता है। उन्होंने सभी सम्मानित स्काउट-गाइड्स को बधाई देते हुए भविष्य में भी समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की प्रेरणा दी।

चार वर्षों से बाजी मार रहा हापुड़ (Hapur News)

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. श्वेता पुठिया ने स्काउट-गाइड को अच्छे अनुशासित नागरिक बनने और देश-समाज की सेवा में लगे रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ये गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण योगदान देती हैं।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला मुख्य आयुक्त पारुल त्यागी ने बताया कि लखनऊ डायमंड जुबली जंबूरी में जनपद हापुड़ से 48 स्काउट एवं गाइड ने प्रतिभाग किया। इसके अलावा जनपद के 74 स्काउट-गाइड ने राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त किया है। उन्होंने गर्व के साथ यह भी बताया कि पिछले चार वर्षों से लगातार हापुड़ जनपद को प्रादेशिक स्तर पर सर्वोत्तम जनपद के रूप में पुरस्कृत किया जा रहा है।

विभिन्न गतिविधियों का आकर्षक प्रदर्शन किया (Hapur News)

इस अवसर पर स्काउटिंग की विभिन्न गतिविधियों का आकर्षक प्रदर्शन किया गया। मार्च पास्ट, तंबू निर्माण, मीनार प्रदर्शन और लोकनृत्य ने सभी को आकर्षित किया। कार्यक्रम के दौरान स्काउट-गाइड आंदोलन में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पदाधिकारियों और प्रशिक्षण अधिकारियों को भी प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

सम्मानित प्रमुख पदाधिकारी: (Hapur News)

  • सहायक प्रादेशिक आयुक्त डॉ. सुबोध कुमार गुप्ता
  • जिला आयुक्त स्काउट विजय कुमार गर्ग
  • जिला आयुक्त गाइड डॉ. स्नेहा प्रभा
  • जिला सचिव श्री कृष्ण द्विवेदी
  • जिला कोषाध्यक्ष पीतम सिंह
  • मुख्यालय आयुक्त भारत भूषण
  • जिला प्रशिक्षण आयुक्त अमित कुमार एवं सुमन लता
  • जिला संगठन आयुक्त नीता कौशिक, प्रकाश शर्मा, रिंकू तोमर, श्याम सिंह एवं सोमेंद्र सिंह

आभार व्यक्त किया (Hapur News)

कार्यक्रम में राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त करने वाले 74 स्काउट एवं गाइड, जंबूरी में प्रतिभाग करने वाले 39 स्काउट-गाइड तथा 9 स्काउट मास्टर एवं गाइड कैप्टन को प्रमाण पत्र और प्रतीक चिन्ह प्रदान किए गए। कार्यक्रम का संचालन प्रकाश शर्मा ने किया जबकि जिला सचिव कृष्ण द्विवेदी ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों और स्काउट-गाइड का आभार व्यक्त किया।

समारोह में बड़ी संख्या में स्काउट-गाइड, स्काउट मास्टर, गाइड कैप्टन और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। यह कार्यक्रम हापुड़ जिले में स्काउटिंग आंदोलन को नई ऊर्जा प्रदान करने वाला साबित हुआ।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

Hapur news भारत स्काउट एवं गाइड हापुड़ का भव्य सम्मान समारोह, 74 स्काउट-गाइड को राज्यपाल पुरस्कार, Hapur news भारत स्काउट एवं गाइड हापुड़ का भव्य सम्मान समारोह, 74 स्काउट-गाइड को राज्यपाल पुरस्कार, Hapur news भारत स्काउट एवं गाइड हापुड़ का भव्य सम्मान समारोह, 74 स्काउट-गाइड को राज्यपाल पुरस्कार, Hapur news भारत स्काउट एवं गाइड हापुड़ का भव्य सम्मान समारोह, 74 स्काउट-गाइड को राज्यपाल पुरस्कार, Hapur news भारत स्काउट एवं गाइड हापुड़ का भव्य सम्मान समारोह, 74 स्काउट-गाइड को राज्यपाल पुरस्कार,

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News