Hapur News आठ लाख रुपये के मुनाफे का लालच देकर ठगी करने वाले गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News कोतवाली नगर पुलिस ने भोले-भाले लोगों को झांसे में लेकर ठगी करने वाले एक सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नगदी, मोबाइल फोन, सोने की अंगूठी और वारदात में प्रयुक्त दो बाइक बरामद की हैं। पुलिस की […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News कोतवाली नगर पुलिस ने भोले-भाले लोगों को झांसे में लेकर ठगी करने वाले एक सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नगदी, मोबाइल फोन, सोने की अंगूठी और वारदात में प्रयुक्त दो बाइक बरामद की हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में ठगी की घटनाओं पर अंकुश लगने की उम्मीद जताई जा रही है।

क्या है पूरा मामला (Hapur News)

जानकारी के अनुसार, गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन मोड़ जवाहरगंज मंडी निवासी अजय कुमार ने कोतवाली नगर में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 19 अप्रैल की शाम वह ग्राम असौड़ा जाने के लिए रोडवेज बस स्टैंड पर सवारी का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान तीन अज्ञात लोग उनके पास पहुंचे और बातचीत में उलझाकर उन्हें आठ लाख रुपये का फायदा दिलाने का झांसा दिया।

आरोपी बातों-बातों में अजय कुमार को मेरठ रोड फ्लाईओवर के पास ले गए, जहां उन्होंने लालच भरी बातों में फंसाकर पीड़ित की जेब में रखे करीब 30 हजार रुपये, मोबाइल फोन और सोने की अंगूठी ठग ली और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने तत्काल पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी (Hapur News)

थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत मुकदमा दर्ज कर साइलो प्रथम चौकी प्रभारी आशीष रस्तोगी के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और संदिग्धों की पहचान की।

जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ठगी गिरोह के सदस्य मेरठ रोड स्थित ब्रेनबेबस स्कूल के पास किसी नई वारदात को अंजाम देने की फिराक में खड़े हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

यह हैं पकड़े गए आरोपी (Hapur News)

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रविंद्र, रिंकू, विजय उर्फ सीटू राठी, प्रशांत और नीरज पांचाल के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से ठगी के 5 हजार रुपये, मोबाइल फोन, सोने की अंगूठी और दो बाइक बरामद की हैं।

पुलिस जांच में जुटी (Hapur News)

पुलिस के अनुसार, गिरोह के अन्य आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इन आरोपियों ने और किन-किन क्षेत्रों में ऐसी वारदातों को अंजाम दिया है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

Hapur news आठ लाख रुपये के मुनाफे का लालच देकर ठगी करने वाले गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार Hapur news आठ लाख रुपये के मुनाफे का लालच देकर ठगी करने वाले गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार Hapur news आठ लाख रुपये के मुनाफे का लालच देकर ठगी करने वाले गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार Hapur news आठ लाख रुपये के मुनाफे का लालच देकर ठगी करने वाले गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार Hapur news आठ लाख रुपये के मुनाफे का लालच देकर ठगी करने वाले गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related News

Breaking News