Hapur News सरकारी स्कूल में बच्चों से सुनवाई गई कुरान, वीडियो वायरल,बीएसए ने जारी किया नोटिस

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News यूपी के जनपद हापुड़ के गढ़ तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सरवानी में सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में बच्चों से कुरान की आयतें पढ़वाई गईं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ग्रामीणों और अभिभावकों में रोष फैल गया। शिक्षा विभाग में हड़कंप […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News यूपी के जनपद हापुड़ के गढ़ तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सरवानी में सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में बच्चों से कुरान की आयतें पढ़वाई गईं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ग्रामीणों और अभिभावकों में रोष फैल गया। शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया और बीएसए ने प्रधानाचार्य को कारण बताओ नोटिस जारी कर जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला (Hapur News)

31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती मनाई जा रही थी। इसी क्रम में प्राथमिक विद्यालय सरवानी में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान एक शिक्षक ने मंच पर मौजूद छात्रों से कुरान की आयतें पढ़वाईं। किसी ने पूरे आयोजन का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जो कुछ ही घंटों में वायरल हो गया।यह मामला लगातार तूल पकड़ रहा है और स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

शिक्षा विभाग की कार्रवाई (Hapur News)

बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) रितु तोमर ने मामले का तत्काल संज्ञान लिया। उन्होंने विद्यालय प्रधानाचार्य को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए पूरी घटना की जांच के आदेश दिए। बीएसए ने कहा, “सरकारी स्कूलों में धार्मिक गतिविधियां पूरी तरह प्रतिबंधित हैं। जांच पूरी होने पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।”
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News