Hapur News सीमेंट से भरे ट्राला में अचानक लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News हाफिजपुर थाना क्षेत्र में बुलंदशहर रोड पर बाईपास पर गुरुवार दोपहर एक खड़े सीमेंट से भरें ट्राला के केबिन में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया। क्या है […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News हाफिजपुर थाना क्षेत्र में बुलंदशहर रोड पर बाईपास पर गुरुवार दोपहर एक खड़े सीमेंट से भरें ट्राला के केबिन में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया।

क्या है पूरा मामला (Hapur News)

जानकारी के अनुसार ग्राम सिधारी, थाना बिनाय, जिला अजमेर राजस्थान निवासी चालक गुमान ने गुरुवार की सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे बाईपास स्थित मोहल्ला भंडा पट्टी निवासी याद मोहम्मद के सीमेंट गोदाम के पास ट्राली खड़ा किया गया था। दोपहर करीब साढ़े बारह बजे अचानक ट्राला में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी।

दमकल टीम ने आग पर पाया काबू (Hapur News)

सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।थाना प्रभारी हाफिजपुर प्रवीन कुमार ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है, लेकिन प्राथमिक रूप से शॉर्ट सर्किट या अत्यधिक गर्मी को संभावित कारण माना जा रहा है। पुलिस और फायर विभाग मामले की जांच में जुटे हैं।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

Hapur news सीमेंट से भरे ट्राला में अचानक लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू Hapur news सीमेंट से भरे ट्राला में अचानक लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू Hapur news सीमेंट से भरे ट्राला में अचानक लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू Hapur news सीमेंट से भरे ट्राला में अचानक लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू Hapur news सीमेंट से भरे ट्राला में अचानक लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News