Hapur मोहिनी तोमर की निर्मम हत्या: हापुड बार एसोसिएशन ने दोषियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur कासगंज में अधिवक्ता की हत्या को लेकर हापुड़ बार एसोसिएशन के पदाधिकारी और सदस्यों ने शोक व्यक्त कर न्यायिक कार्य से विरत रहे। मुख्यमंत्री को संबोधित करते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। मृतक अधिवक्ता को परिजन को एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिलाए जाने व प्रदेश में अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur कासगंज में अधिवक्ता की हत्या को लेकर हापुड़ बार एसोसिएशन के पदाधिकारी और सदस्यों ने शोक व्यक्त कर न्यायिक कार्य से विरत रहे। मुख्यमंत्री को संबोधित करते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। मृतक अधिवक्ता को परिजन को एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिलाए जाने व प्रदेश में अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट तुरंत लागू करने की मांग की।

एसडीएम को सौंपा ज्ञापन (Hapur)

हापुड बार एसोसिएशन की एक सभा बार एसोसिएशन अध्यक्ष रामनिवास सिंह की अध्यक्षता व सचिव विकास कुमार त्यागी के संचालन में कचहरी प्रागंण में हुई। जिसमें अधिवक्ता मोहिनी तोमर की हत्या की वारदात की निंदा करते हुए हत्यारोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की गई। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।

हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग (Hapur)

ज्ञापन में बताया गया कि अधिवक्ता मोहिनी तोमर एडवोकेट का कासगंज कचहरी के गेट से बदमाशों द्वारा अपहरण कर निर्मम हत्या कर शव को गंगनहर में फेंक दिया । यह एक जघन्य अपराध है लेकिन पुलिस प्रशासन द्वारा अभी तक भी हत्यारो को गिरफ्तार नहीं किया गया है। इस जघन्य हत्या कांड से प्रदेश के सभी अधिवक्ताओं में अत्याधिक रोष व्याप्त है। जिससे साफ जाहिर होता है कि पुलिस प्रशासन की अधिवक्ताओ व उनके परिवार के प्रति कोई भी सुरक्षा सुरक्षा नहीं हो रही है । इससे सरकार व पुलिस की छवि धूमिल हो रही है। तथा अधिवक्ता न्यायिक कार्य करने व रास्ते में आने जाने में भी अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रहा है ।

अधिवक्ताों ने यह की मांग (Hapur)

ज्ञापन में हत्यारों की तुरन्त गिरफ्तारी एवं हत्यारो के विरूद्ध जल्द से जल्द आरोप पत्र दाखिल कराकर फास्ट ट्रैक कोर्ट में ट्रायल कर फांसी की सजा की मांग गई। मोहिनी तोमर एडवोकेट के परिवारजनों को सरकार द्वारा एक करोड रुपये मुआवजा तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिलाए जाने की मांग करने के साथ-साथ प्रदेश में अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट तुरन्त लागू कराए जाने की मांग की गई। इसके साथ ही अधिवक्ताओ की सुरक्षा सुनिश्चित कराए जाने की भी हापुड बार एसोसिएशन मांग करती है जिससे अधिवक्ता समाज में भयमुक्त होकर लोगों को न्याय दिलाने का कार्य कर सके।

यह रहे मौजूद (Hapur)

ज्ञापन देने वालों में भोपाल सिंह सिसोदिया, श्यामवीर सिंह सिरोही, केपी सिंह, राजीव शर्मा, अनिल सिसोदिया, एनुलहक, अजित चौधरी, वीरेंद्र सैनी, अनिल आजाद, इमरान, बिलाल, संजय कंसल, महेंद्र, गुलाब, अक्षय गुप्ता, मोहित त्यागी, मोनू त्यागी आदि मौजूद थे।

Hapur मोहिनी तोमर की निर्मम हत्या: हापुड बार एसोसिएशन ने दोषियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की Hapur मोहिनी तोमर की निर्मम हत्या: हापुड बार एसोसिएशन ने दोषियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की Hapur मोहिनी तोमर की निर्मम हत्या: हापुड बार एसोसिएशन ने दोषियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की Hapur मोहिनी तोमर की निर्मम हत्या: हापुड बार एसोसिएशन ने दोषियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की Hapur मोहिनी तोमर की निर्मम हत्या: हापुड बार एसोसिएशन ने दोषियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की Hapur मोहिनी तोमर की निर्मम हत्या: हापुड बार एसोसिएशन ने दोषियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की Hapur मोहिनी तोमर की निर्मम हत्या: हापुड बार एसोसिएशन ने दोषियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की Hapur मोहिनी तोमर की निर्मम हत्या: हापुड बार एसोसिएशन ने दोषियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की Hapur मोहिनी तोमर की निर्मम हत्या: हापुड बार एसोसिएशन ने दोषियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News