Hapur हापुड़-भटैल मार्ग पर उतार चढ़ाव के लिए विधायक को सौंपा ज्ञापन

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur हापुड़-भटैल मार्ग पर राष्ट्रीय राजमार्ग नौ के लिए कट और उतार-चढ़ाव की मांग को लेकर क्षेत्रीय विधायक विजय पाल आढ़ती को ज्ञापन सौंपा गया। ग्रामीणों ने बताया कि कट न मिलने के कारण परेशानी परेशानी हो रही है। जल्द ही समस्या का समाधान कराया जाए। विधायक ने जल्द समस्या का […]

spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur हापुड़-भटैल मार्ग पर राष्ट्रीय राजमार्ग नौ के लिए कट और उतार-चढ़ाव की मांग को लेकर क्षेत्रीय विधायक विजय पाल आढ़ती को ज्ञापन सौंपा गया। ग्रामीणों ने बताया कि कट न मिलने के कारण परेशानी परेशानी हो रही है। जल्द ही समस्या का समाधान कराया जाए। विधायक ने जल्द समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया।

मंडी फसल ले जाने में हो रही दिक्कत (Hapur)

उमेश त्यागी, पुष्कर त्यागी, अनिल त्यागी, गिरीश त्यागी, मोहित त्यागी, सतीश एडवोकेट ने विधायक को बताया कि हापुड़-भटैल मार्ग से प्रतिदिन हजारों ग्रामीणों का आना-जाना है। करीब 30 गांवों और मोहल्लों की आबादी के लिए यह आम रास्ता है, लेकिन एनएच-नौ बाइपास से इस मार्ग को नहीं जोड़ा गया है। इस मार्ग पर एक डिग्री व दो इंटर काॅलेज भी हैं। अपने बड़े वाहनों से किसानों को अपनी फसल मंडी ले जाने के लिए कोई अन्य रास्ता भी नहीं है। साथ ही दुर्घटना व आग लगने पर शहर के आम रास्ते संकरे होने के कारण समय पर एंबुलेंस व फायर ब्रिगेड भी नहीं पहुंच पाती है। दूसरे रास्तों से यह जाम में फंस जाती है।

जल्द कराया जाए समस्या का समाधान (Hapur)

ग्रामीणों ने विधायक को बताया कि पिछले वर्ष इसको लेकर आसपास के लोग व जनप्रतिनिधियों के समक्ष एनएच-नौ मुरादाबाद के पीडी ने आश्वासन दिया था कि इस्टीमेट बनवाकर जल्दी कार्य शुरू कराएंगे। इसके लिए पत्राचार शुरू करने के साथ ही एस्टीमेट भी बनाया था, लेकिन आज तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान कराया जाए।

Hapur हापुड़-भटैल मार्ग पर उतार चढ़ाव के लिए विधायक को सौंपा ज्ञापन Hapur हापुड़-भटैल मार्ग पर उतार चढ़ाव के लिए विधायक को सौंपा ज्ञापन Hapur हापुड़-भटैल मार्ग पर उतार चढ़ाव के लिए विधायक को सौंपा ज्ञापन Hapur हापुड़-भटैल मार्ग पर उतार चढ़ाव के लिए विधायक को सौंपा ज्ञापन Hapur हापुड़-भटैल मार्ग पर उतार चढ़ाव के लिए विधायक को सौंपा ज्ञापन Hapur हापुड़-भटैल मार्ग पर उतार चढ़ाव के लिए विधायक को सौंपा ज्ञापन Hapur हापुड़-भटैल मार्ग पर उतार चढ़ाव के लिए विधायक को सौंपा ज्ञापन Hapur हापुड़-भटैल मार्ग पर उतार चढ़ाव के लिए विधायक को सौंपा ज्ञापन

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News