Hapur धूमधाम से निकाली गई मां चंडी जी की पालकी यात्रा, उमड़े श्रद्धालु, मंदिरों में भी पूजा-अर्चना के लिए उमड़ी भीड़

Khabarwala 24 Hapur News : (गौरव शर्मा) नवरात्र का पावन पर्व शुरू हो चुका है। रविवार को प्रथम दिन श्रद्धालुओं ने मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की। इस दौरान सुबह से ही शहर के विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे। […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 Hapur News : (गौरव शर्मा) नवरात्र का पावन पर्व शुरू हो चुका है। रविवार को प्रथम दिन श्रद्धालुओं ने मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की। इस दौरान सुबह से ही शहर के विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे। दोपहर तक मंदिरों में पूजा का दौर चलता रहा। इस अवसर पर मां आद्यशक्ति श्री चंडी जी पालकी सेवा समिति के तत्वावधान में शहर के विभिन्न मोहल्लों से पालकी यात्रा निकाली गई। जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

Hapur धूमधाम से निकाली गई मां चंडी जी की पालकी यात्रा, उमड़े श्रद्धालु, मंदिरों में भी पूजा-अर्चना के लिए उमड़ी भीड़
—-
चंडी मंदिर, मंशा मंदिर, पथवारी, नवदुर्गा मंदिर, दोयमी मंदिर और चितौली मंदिर पर सबसे ज्यादा भीड़ उमड़ी
प्रथम नवरात्र के चलते यूं तो जनपद के प्रत्येक मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। लेकिन शहर के सबसे प्राचीन चंडी मंदिर, मंशा मंदिर, पथवारी मंदिर, नवदुर्गा मंदिर, दोयमी मंदिर और चितौली मंदिर पर कपाट खुलने से पहले ही श्रद्धालुओं की कतार लगनी शुरू हो गई थी। जैसे ही मंदिरों के कपाट खुले वैसे ही श्रद्धालुओं ने पान-सुपारी, नारियल, चुनरी, बताशे, लौंग, जायफल आदि से मां की पूजा-अर्चना शुरू कर दी थी।

Hapur धूमधाम से निकाली गई मां चंडी जी की पालकी यात्रा, उमड़े श्रद्धालु, मंदिरों में भी पूजा-अर्चना के लिए उमड़ी भीड़
——
इन-इन स्थानों से निकाली गई पालकी यात्रा
रविवार को पालकी यात्रा श्री चंडी धाम से प्रारंभ हुई। जिसके बाद यह पालकी यात्रा मीनाक्षी रोड से अयोध्यापुरी, तगासराय से राम निवास इंटर कालेज, ब्रह्मनान वाली से होते हुए बराही मोहल्ला से होते हुए वापस श्री चंडी धाम पर विश्राम हुई। पालकी यात्रा में लोगों ने जगह-जगह पर पुष्पवर्षा करते हुए जोरदार स्वागत किया। इस दौरान श्रद्धालु मां की भेंट का सुंदर गुणगान करते हुए चल रहे थे।
——-
मंदिरों को आकर्षक लाइटों और फूलों से सजाया गया
नवरात्र को लेकर शहर के मंदिरों को आकर्षक लाइटों और फूलों से सजाया गया था। मंदिरों की सुंदरता देख श्रद्धालु गदगद हो रहे थे। मंदिरों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखकर पुलिस ने सुरक्षा कड़ी कर रखी थी। सादे कपड़ों में भी पुलिस टीम मंदिरों के आसपास मुस्तैद रही।

Hapur धूमधाम से निकाली गई मां चंडी जी की पालकी यात्रा, उमड़े श्रद्धालु, मंदिरों में भी पूजा-अर्चना के लिए उमड़ी भीड़ Hapur धूमधाम से निकाली गई मां चंडी जी की पालकी यात्रा, उमड़े श्रद्धालु, मंदिरों में भी पूजा-अर्चना के लिए उमड़ी भीड़ Hapur धूमधाम से निकाली गई मां चंडी जी की पालकी यात्रा, उमड़े श्रद्धालु, मंदिरों में भी पूजा-अर्चना के लिए उमड़ी भीड़ Hapur धूमधाम से निकाली गई मां चंडी जी की पालकी यात्रा, उमड़े श्रद्धालु, मंदिरों में भी पूजा-अर्चना के लिए उमड़ी भीड़ Hapur धूमधाम से निकाली गई मां चंडी जी की पालकी यात्रा, उमड़े श्रद्धालु, मंदिरों में भी पूजा-अर्चना के लिए उमड़ी भीड़ Hapur धूमधाम से निकाली गई मां चंडी जी की पालकी यात्रा, उमड़े श्रद्धालु, मंदिरों में भी पूजा-अर्चना के लिए उमड़ी भीड़ Hapur धूमधाम से निकाली गई मां चंडी जी की पालकी यात्रा, उमड़े श्रद्धालु, मंदिरों में भी पूजा-अर्चना के लिए उमड़ी भीड़ Hapur धूमधाम से निकाली गई मां चंडी जी की पालकी यात्रा, उमड़े श्रद्धालु, मंदिरों में भी पूजा-अर्चना के लिए उमड़ी भीड़

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News