Hapur News 68 लाख की साइबर ठगी, ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर बना व्हाट्सएप जाल

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News साइबर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच देकर ठगों ने एक व्यक्ति से 68 लाख रुपये ठग लिए। मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News साइबर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच देकर ठगों ने एक व्यक्ति से 68 लाख रुपये ठग लिए। मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला (Hapur News)

जानकारी के अनुसार, धौलाना थाना क्षेत्र के ताज एंक्लेव खिचरा निवासी अतहर अंसारी को कुछ समय पहले एक अज्ञात नंबर से फोन कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को ऑनलाइन ट्रेडिंग विशेषज्ञ बताते हुए उसे निवेश के जरिए भारी मुनाफा कमाने का झांसा दिया। इसके बाद ठगों ने उसे “डी-14 स्टॉक वेल्थ रिसर्च इंस्टीट्यूट” नामक एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ लिया।

बातों में फंसाकर की ठगी (Hapur News)

ग्रुप में मौजूद एडमिन और अन्य सदस्य लगातार निवेश से मोटा फायदा होने के फर्जी स्क्रीनशॉट और संदेश साझा करते रहे, जिससे अतहर अंसारी का भरोसा बढ़ता गया। धीरे-धीरे ठगों ने उसे विभिन्न खातों में बड़ी रकम निवेश करने के लिए प्रेरित किया। लालच और विश्वास के चलते पीड़ित ने अलग-अलग चरणों में कुल 68 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए।

पीड़ित ने पुलिस अधिकारियों से की शिकायत (Hapur News)

कुछ समय बाद जब पीड़ित ने अपनी रकम निकालने की कोशिश की, तो उसे टालमटोल किया गया और फिर अचानक ग्रुप बंद कर दिया गया। इसके बाद सभी संपर्क नंबर भी बंद हो गए, जिससे उसे ठगी का एहसास हुआ। पीड़ित ने तुरंत पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने आरोपियों की तलाश की शुरू (Hapur News)

मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी के आदेश पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी साइबर क्राइम पटनीश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

Hapur news 68 लाख की साइबर ठगी, ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर बना व्हाट्सएप जाल Hapur news 68 लाख की साइबर ठगी, ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर बना व्हाट्सएप जाल Hapur news 68 लाख की साइबर ठगी, ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर बना व्हाट्सएप जाल Hapur news 68 लाख की साइबर ठगी, ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर बना व्हाट्सएप जाल Hapur news 68 लाख की साइबर ठगी, ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर बना व्हाट्सएप जाल

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News