Hapur सरस्वती शिशु मंदिर में धूमधाम से मनाया जन्माष्टमी, सुंदर सुंदर स्वरूपों में पहुंचे नन्हें मुन्ने बच्चे

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur सरस्वती शिशु मंदिर कोठी गेट हापुड़ में कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष में राधा कृष्ण स्वरूप सज्जा प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें भैया बहनों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया तथा बहुत ही सुंदर-सुंदर राधा कृष्ण स्वरूप में विद्यालय आए। मनमोहक भजन प्रस्तुत किए (Hapur) श्वेता ने कृष्ण जन्माष्टमी के […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur सरस्वती शिशु मंदिर कोठी गेट हापुड़ में कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष में राधा कृष्ण स्वरूप सज्जा प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें भैया बहनों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया तथा बहुत ही सुंदर-सुंदर राधा कृष्ण स्वरूप में विद्यालय आए।

मनमोहक भजन प्रस्तुत किए (Hapur)

श्वेता ने कृष्ण जन्माष्टमी के विषय में भैया बहनों को अवगत कराया। इसी श्रृंखला में श्रीपाल, सोनिया कश्यप. इंदु ने सुंदर भजन के माध्यम से श्री कृष्ण की सभी लीलाओं से भैया बहनों को अवगत कराया। इसी क्रम में कक्षा नर्सरी से कक्षा पांच तक के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया (Hapur)

कार्यक्रम विद्यालय के अध्यक्ष रविंद्र माहेश्वरी, व्यवस्थापक विनोद गुप्ता, विद्यालय के सम्मानित सदस्य विकास गर्ग एवं अशोक बबली, विद्यालय के प्रधानाचार्य शिवदत्त जी के दिशा निर्देशन में हुआ। मुख्य निर्णायक के रूप में पुरातन छात्र अंकित अग्रवाल , प्राची अग्रवाल , शिवांगी बंसल (संस्कार भारती परिवार), शिवानी वर्मा , रानी वर्मा रहे। जिन्होंने राधा कृष्ण स्वरूप में आए भैया बहनों की सराहना की तथा उन्हें पुरस्कृत किया।

जन्माष्टमी की शुभाकामनाएं दी (Hapur)

विद्यालय के प्रधानाचार्य शिवदत्त ने भैया बहनों को कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी तथा कृष्ण जन्माष्टमी के महत्व को भैया बहनों को बताया। कार्यक्रम में आए निर्णायक एवं मंचासीन अतिथियों का विद्यालय के सम्मानित सदस्य विकास गर्ग ने आभार प्रकट किया। प्रधानाचार्य अध्यापक – अध्यापिकाओ एवं उपस्थित अतिथि बंधुओं, अभिभावक बंधुओ द्वारा राधा कृष्ण स्वरूप में आए भैया बहनों की आरती की गई तथा माखन मिश्री का प्रसाद वितरण किया। कार्यक्रम के प्रमुख इंदु , चैताली , विनीता ,नेहा आदि रही। इस कार्यक्रम का संचालन श्रीपाल  ने किया।

Hapur सरस्वती शिशु मंदिर में धूमधाम से मनाया जन्माष्टमी, सुंदर सुंदर स्वरूपों में पहुंचे नन्हें मुन्ने बच्चे Hapur सरस्वती शिशु मंदिर में धूमधाम से मनाया जन्माष्टमी, सुंदर सुंदर स्वरूपों में पहुंचे नन्हें मुन्ने बच्चे Hapur सरस्वती शिशु मंदिर में धूमधाम से मनाया जन्माष्टमी, सुंदर सुंदर स्वरूपों में पहुंचे नन्हें मुन्ने बच्चे Hapur सरस्वती शिशु मंदिर में धूमधाम से मनाया जन्माष्टमी, सुंदर सुंदर स्वरूपों में पहुंचे नन्हें मुन्ने बच्चे Hapur सरस्वती शिशु मंदिर में धूमधाम से मनाया जन्माष्टमी, सुंदर सुंदर स्वरूपों में पहुंचे नन्हें मुन्ने बच्चे Hapur सरस्वती शिशु मंदिर में धूमधाम से मनाया जन्माष्टमी, सुंदर सुंदर स्वरूपों में पहुंचे नन्हें मुन्ने बच्चे Hapur सरस्वती शिशु मंदिर में धूमधाम से मनाया जन्माष्टमी, सुंदर सुंदर स्वरूपों में पहुंचे नन्हें मुन्ने बच्चे Hapur सरस्वती शिशु मंदिर में धूमधाम से मनाया जन्माष्टमी, सुंदर सुंदर स्वरूपों में पहुंचे नन्हें मुन्ने बच्चे

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News