Khabarwala 24 News Hapur: यूपी के जनपद हापुड़ के हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव महमूदपुर में दिनदहाड़े एक बुजुर्ग महिला से सोने के कुंडल छीनने की वारदात सामने आई। आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
क्या है पूरा मामला (Hapur)
गांव महमूदपुर निवासी सतीश कुमार ने बताया कि उनकी माता प्रेम देवी 31 जनवरी की सुबह करीब पौने नौ बजे टहलने के लिए घर से निकली थीं। जैसे ही वह मीरपुर रोड के पास किरणपाल उर्फ मूले के नलकूप के पास पहुंची, तभी पीछे से एक युवक ने उन पर हमला किया और दोनों कानों के सोने के कुंडल लूटकर ग्राम घुघराला के जंगल की ओर पैदल खेतों में फरार हो गया।घटना के बाद पीड़िता तुरंत घर लौटकर अपने बेटे सतीश कुमार को जानकारी दी।
पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी (Hapur)
हाफिजपुर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर वारदात का पर्दाफाश किया जाएगा।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


