Hapur साइबर ठगों ने क्राइम ब्रांच का अफसर बन ऐंठे 4,54 लाख, 36 घंटे किया ‘डिजिटल हाउस अरेस्ट’

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur यूपी के जनपद हापुड़ में एक व्यक्ति साइबर धोखाधड़ी का शिकार हो गया।आरोपियों नें लगभग 36 घंटे तक डिजिटल हाउस अरेस्ट रखने के बाद साइबर ठगों ने पीड़ित से 4.54 लाख रुपये हड़प लिए।हापुड़ पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर पीड़ित को पैसा ट्रांसफर […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur यूपी के जनपद हापुड़ में एक व्यक्ति साइबर धोखाधड़ी का शिकार हो गया।आरोपियों नें लगभग 36 घंटे तक डिजिटल हाउस अरेस्ट रखने के बाद साइबर ठगों ने पीड़ित से 4.54 लाख रुपये हड़प लिए।हापुड़ पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर पीड़ित को पैसा ट्रांसफर करने के लिए मजबूर किया।

क्या है पूरा मामला  (Hapur)

जानकारी के अनुसार नगर कोतवाली क्षेत्र के मेरठ रोड पर स्थित गुरुनानक मार्केट निवासी संदीप सिंह अनेजा ने बताया कि 21 जुलाई की सुबह को उनके फोन पर एक काॅल आई। जिसमें कॉल करने वाले व्यक्ति नें खुद को फेडअक्स कोरियर का अधिकारी बताया। आरोपी ने बोला कि उसका एक पार्सल आया है,जिसको कस्टम विभाग ने रोक दिया है। पार्सल के साथ उसका मोबाइल नंबर व आधार कार्ड लगा हुआ है। पीड़ित ने बताया कि उसने कोई पार्सल बुक नही किया है।इस पर आरोपी ने कहा कि यह जांच क्राइम ब्रांच करेगी और काॅल ट्रांसफर कर दी।

मुंबई आने को कहा (Hapur)

आरोपियों ने क्राइम ब्रांच का अफसर बनकर काफ़ी देर तक पूछताछ की तो पीड़ित ने बताया कि किसी ने उसके नाम पते सें पार्सल बुक कराया है। क्राइम ब्रांच के अधिकारी नें बताया कि तुम्हारे नाम सें जों पार्सल है उसमे 5 पासपोर्ट, 5 एटीएम कार्ड, 4 किलो कपड़े, एक लेपटाॅप और 200 ग्राम एमडीएमए मिला है। एमडीएमए सुनते ही उन्होंने कहा कि इसकी शिकायत उनकी मुंबई क्राइम ब्रांच में आकर दर्ज करानी होगी ।

ठगों ने गिरफ्तारी की दी थी धमकी (Hapur)

पीड़ित ने बताया कि उसके परिवार में शादी होने के कारण मुंबई नहीं आ सकता है। इस पर आरोपियों ने कहा कि उनकी टीम उसे घर से उठाने आऐ जाएगा। आरोपियों ने 36 घंटे तक पीड़ित को आनलाइन कैमरे के सामने बैठाए रखा और वाशरूम जाने के समय भी कैमरा वाशरुम के बाहर लगाये रखा।आरोपियों ने जांच के नाम पर उसके खाते से 4.54 लाख रुपये यह कहते हुए ट्रांसफर करा लिए और बताया कि जांच के बाद पैसे वापस कर दिए जाएंगे। इसकी जानकारी उसने अपने मित्र को दी तो उसे साइबर ठगी के पासे में जानकारी हो सकी।

क्या बोले पुलिस के जिम्मेदार  (Hapur)

कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जल्द ही वारदात का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

Hapur साइबर ठगों ने क्राइम ब्रांच का अफसर बन ऐंठे 4,54 लाख, 36 घंटे किया 'डिजिटल हाउस अरेस्ट'

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News