Hapur आपदा मित्र के रुप में प्रशिक्षित होंगे होमगार्डस, 70 होमगार्ड आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम में करेंगे प्रतिभाग

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए 70 होमगार्ड को चुना गया है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के संपन्न होने के बाद यह होमगार्ड आपदा मित्र के रूप में प्रशिक्षित होंगे। यह प्रशिक्षण बुधवार से शुरू हुआ है और एक सितंबर तक चलेगा। राज्य आपदा मोचन बल और राज्य […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए 70 होमगार्ड को चुना गया है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के संपन्न होने के बाद यह होमगार्ड आपदा मित्र के रूप में प्रशिक्षित होंगे। यह प्रशिक्षण बुधवार से शुरू हुआ है और एक सितंबर तक चलेगा।

राज्य आपदा मोचन बल और राज्य आपदा प्राधिकरण करा रहा यह प्रशिक्षण आयोजित (Hapur)

बुधवार से लखनऊ में आयोजित होने वाले आपदा मित्रों के प्रशिक्षण में जनपद के 70 होमगार्ड्स प्रतिभाग करेंगे। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम राज्य आपदा मोचन बल लखनऊ एवं राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण लखनऊ के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कई अन्य जिलों के प्रतिभागी भी प्रतिभाग करेंगे। जिन्हें भविष्य में होने वाली आपदाओं के प्रति प्रत्युत्तर देने के लिये तैयार किया जायेगा।

- Advertisement -

Hapur आपदा मित्र के रुप में प्रशिक्षित होंगे होमगार्डस, 70 होमगार्ड आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम में करेंगे प्रतिभाग

गंगा स्नान और दशहरा आदि में होने वाले हादसे को रोकने में करेंगे मदद (Hapur)

अपर जिलाधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि जनपद में किसी भी आपदा का सामना एवं राहत बचाव के लिये इन प्रशिक्षित आपदा मित्रों को जिम्मेदारी दी जाएगी। आपदा मित्र के प्रशिक्षित एवं अनुशासित होने और इनके सूझबूझ से काफी हद तक आपदाओं को न्यून किया जा सकेगा। साथ ही जनपद में होने वाले विभिन्न मेलों, आयोजनों, गंगा स्नान एवं दशहरा आदि पर भीड़ प्रबंधन, डूबने की घटनाओं को न्यून किये जाने में भी सहायता मिलेगी। राज्य सरकार एवं राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा इन होमगार्डस को प्रशिक्षित किए जाने के साथ इनके व्यक्तिगत सुरक्षा को भी ध्यान में रखा गया है। जिसमें इनका जीवन बीमा भी प्रशिक्षण समाप्ति तक कराए जाने का लक्ष्य है। साथ ही प्रत्येक आपदा मित्रों को रिस्पाण्डर किट भी दिया जायेगा। जिसे यह अपनी ड्यूटी के समय अपने साथ रखेंगे।

जनपद में प्रथम प्रत्युत्तरदाता के रूप में होंगे तैनात (Hapur)

होमगार्ड के कमांडेंट मैंबर सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद इन होमगार्डस को जनपद में होने वाले बड़े आयोजनों जैसे गंगा दशहरा मेला, गढ़ गंगा मेला, ब्रजघाट कावड़ यात्रा आदि में फस्ट रिस्पॉण्डर के रूप में तैनात किया जाएगा। जिसमें प्रत्येक आपदा मित्र अपने परिचय पत्र एवं विशेष यूनीफार्म में तैनात रहेंगे।

- Advertisement -

Hapur आपदा मित्र के रुप में प्रशिक्षित होंगे होमगार्डस, 70 होमगार्ड आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम में करेंगे प्रतिभाग Hapur आपदा मित्र के रुप में प्रशिक्षित होंगे होमगार्डस, 70 होमगार्ड आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम में करेंगे प्रतिभाग Hapur आपदा मित्र के रुप में प्रशिक्षित होंगे होमगार्डस, 70 होमगार्ड आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम में करेंगे प्रतिभाग Hapur आपदा मित्र के रुप में प्रशिक्षित होंगे होमगार्डस, 70 होमगार्ड आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम में करेंगे प्रतिभाग Hapur आपदा मित्र के रुप में प्रशिक्षित होंगे होमगार्डस, 70 होमगार्ड आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम में करेंगे प्रतिभाग Hapur आपदा मित्र के रुप में प्रशिक्षित होंगे होमगार्डस, 70 होमगार्ड आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम में करेंगे प्रतिभाग Hapur आपदा मित्र के रुप में प्रशिक्षित होंगे होमगार्डस, 70 होमगार्ड आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम में करेंगे प्रतिभाग Hapur आपदा मित्र के रुप में प्रशिक्षित होंगे होमगार्डस, 70 होमगार्ड आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम में करेंगे प्रतिभाग

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News