Hapur में जेएमएसडी इंडिया पॉलिमर पर जीएसटी की छापेमारी, करोड़ों रुपये की टैक्स चोरी पकड़ी

Khabarwala 24 News Hapur: मसूरी गुलावटी रोड स्थित यूपीएसआईडीसी औद्योगिक क्षेत्र में जेएमएसडी इंडिया पॉलिमर पर मंगलवार दोपहर जीएसटी की विशेष अनुसंधान शाखा (एसआईबी) ने छापेमारी की। इस कार्रवाई में करोड़ों रुपये की टैक्स चोरी का खुलासा हुआ। एसआईबी गाजियाबाद के डिप्टी कमिश्नर विमल दुबे के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम ने कंपनी के दस्तावेजों […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: मसूरी गुलावटी रोड स्थित यूपीएसआईडीसी औद्योगिक क्षेत्र में जेएमएसडी इंडिया पॉलिमर पर मंगलवार दोपहर जीएसटी की विशेष अनुसंधान शाखा (एसआईबी) ने छापेमारी की। इस कार्रवाई में करोड़ों रुपये की टैक्स चोरी का खुलासा हुआ। एसआईबी गाजियाबाद के डिप्टी कमिश्नर विमल दुबे के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम ने कंपनी के दस्तावेजों की गहन जांच की।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, जेएमएसडी इंडिया पॉलिमर प्लास्टिक स्क्रैप खरीदकर उसे गलाकर प्लास्टिक दाना बनाती और बेचती है। कंपनी के खिलाफ ऑनलाइन पोर्टल पर शिकायत मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई। शिकायत में आरोप था कि कंपनी बोगस फर्मों के जरिए फर्जी लेनदेन दिखाकर इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) का दावा कर रही थी, जिससे सरकारी खजाने को भारी नुकसान हो रहा था। जांच में पाया गया कि कंपनी ने फर्जी बिलों के आधार पर करोड़ों रुपये का कारोबार दिखाया और गलत तरीके से आईटीसी क्लेम किया।

कई अनियमितताएं पाई गई

टीम ने कंपनी के दस्तावेजों को खंगाला और कई अनियमितताएं पाईं। कार्रवाई के दौरान फर्म के मालिक ने तत्काल विभाग के खाते में एक करोड़ रुपये जमा कराए। एसआईबी ने सभी संबंधित दस्तावेजों को जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी है। इस छापेमारी में सहायक आयुक्त श्रुति गुप्ता, कमलेश कुमारी, सतीश तिवारी और रोहित शामिल रहे।

Add
Add

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News