Khabarwala 24 News Hapur: जनपद हापुड़ में पहली बार गौ सेवा को समर्पित एक भव्य और आध्यात्मिक आयोजन का साक्षी बना। लायंस क्लब प्लेटटिनम परिवार द्वारा जारोठी गौशाला में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में गौ माता को छप्पन भोग अर्पित किया गया। रविवार 11 जनवरी 2026 को सुबह 8:30 बजे शुरू हुए इस आयोजन में 56 प्रकार के व्यंजनों का विधिवत भोग लगाया गया।
कार्यक्रम की खास बात यह रही कि इसमें महिलाओं और राशिकोजनों द्वारा सामूहिक भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। मंत्रोच्चार और मधुर भजनों से गौशाला परिसर पूरी तरह भक्तिमय वातावरण में डूब गया। महिलाओं की सक्रिय सहभागिता ने आयोजन को और अधिक प्रेरणादायी बना दिया।

लायंस क्लब प्लेटटिनम परिवार की सराहना (Hapur)
कार्यक्रम में हापुड़ के पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह विशेष रूप से शामिल हुए। उन्होंने गौ सेवा को समाज के नैतिक, सांस्कृतिक और मानवीय मूल्यों से जोड़ते हुए कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक एकता, करुणा और संवेदनशीलता को मजबूत करते हैं। उन्होंने लायंस क्लब प्लेटटिनम परिवार की सराहना करते हुए भविष्य में भी इस तरह के जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के आयोजन की कामना की।
दतिया से पधारे स्वामी नवीन महाराज का आशीर्वाद (Hapur)
आध्यात्मिक मार्गदर्शन के लिए दतिया से पधारे स्वामी नवीन महाराज जी ने श्रद्धालुओं को आशीर्वचन प्रदान किए। उन्होंने गौ माता के धार्मिक, सामाजिक और पर्यावरणीय महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गौ सेवा मानव जीवन को सद्मार्ग पर ले जाने का सशक्त माध्यम है और समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है।
आयोजन में इनका रहा प्रमुख योगदान (Hapur)
कार्यक्रम के संयोजक दीपक गर्ग, अजय सिंहल (साड़ी वाले), सचिन गोयल (सराफ), पंकज बंसल (प्रॉपर्टी वाले), आशीष जिंदल, सजल अग्रवाल (सजल टेलीकॉम) और सनी जैन (सराफ) रहे।
विवेक गर्ग एडवोकेट ने अध्यक्ष के रूप में कार्यक्रम का सफल संचालन किया।विशेष सहयोग में सचिन जिंदल, संजय सिंघल, सचिन गर्ग, डॉ. अमित गौड, अरुण जिंदल, वरुण गुप्ता और अश्वनी वर्मा का योगदान सराहनीय रहा।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


