Khabarwala 24 News Hapur: बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग नौ पर रविवार सुबह घने कोहरे के कारण बछलौता फ्लाई ओवर पर एक बोलेरो पिकअप और कार की भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार एक महिला को हल्की चोट आई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात व्यवस्था सुचारू कराई।
क्या है पूरा मामला (Hapur)
रविवार की सुबह को करीब पांच बजे कीर्ति नगर दिल्ली निवासी सुनील अपनी बोलेरो पिकअप गाड़ी से दिल्ली से बिजनौर जा रहे थे। जैसे ही वह बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में बछलौता फ्लाई ओवर पर पहुंचे तो अचानक पिकअप गाड़ी का टायर फट गया। इसी बीच पीछे से आ रहे जयंतीपुर थाना मंझौला जनपद मुरादाबाद निवासी इरफान की गाड़ी बोलेरे पिकअप गाड़ी से टकरा गई।
पुलिस ने मामले की जांच की शुरू (Hapur)
हादसे में कार सवार जयंतीपुर थाना मंझौला जनपद मुरादाबाद निवासी सलमा के हल्की चोट आई है। सूचना मिलने पर बाबूगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया। घायल महिला का प्राथमिक उपचार कराया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि हादसे में एक महिला के मामूली चोट आई है। क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवा दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


