Hapur में NH-9 पर शिवा ढाबे के पास पिकअप पलटने से किसान की मौत, 10 घायल

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur यूपी के जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर स्थित गांव बछलौता के पास शिवा ढाबे के निकट मंगलवार देर रात करीब 12 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सब्जी से भरी एक पिकअप वाहन का एक्सेल टूटने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur यूपी के जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर स्थित गांव बछलौता के पास शिवा ढाबे के निकट मंगलवार देर रात करीब 12 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सब्जी से भरी एक पिकअप वाहन का एक्सेल टूटने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में एक किसान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक समेत दस अन्य किसान गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे से राजमार्ग पर अफरा-तफरी मच गई और यातायात कुछ समय के लिए बाधित हो गया।

क्या है पूरा मामला (Hapur)

बाबूगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह के अनुसार, जनपद अमरोहा के गांव आदमपुर निवासी चालक अरुण अपनी पिकअप में उसी गांव के दस किसान कृष्णपाल, रामचंद्र, रामनाथ, ब्रह्मपाल, जगवा, लक्ष्मण, दिनेश, जोगेंद्र, प्रेम, और एक अन्य किसान के साथ उनकी सब्जी दिल्ली की मंडी में बेचने के लिए जा रहा था। जैसे ही पिकअप राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर बछलौता गांव के पास शिवा ढाबे के निकट पहुंची, वाहन का एक्सेल अचानक टूट गया। इससे पिकअप अनियंत्रित होकर राजमार्ग पर पलट गई।

किसान की हुई मौत (Hapur)

हादसे में किसान कृष्णपाल (आदमपुर, अमरोहा) की मौके पर ही मौत हो गई। चालक अरुण सहित अन्य नौ किसान गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की आवाज और चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग और राहगीर मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस (Hapur)

सूचना मिलते ही बाबूगढ़ थाना प्रभारी महेंद्र सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। मृतक कृष्णपाल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त पिकअप और राजमार्ग पर बिखरी सब्जियों को हटाकर यातायात को सुचारू किया।

पुलिस ने जांच की शुरू (Hapur)

थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक और घायलों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। उन्होंने कहा, “हादसे की तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा, और मामले की गहन जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया हादसा वाहन के एक्सेल टूटने के कारण हुआ प्रतीत होता है।

Add
Add

 

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News