Hapur जुमे की नमाज सकुशल संपन्न कराने को लेकर हापुड़ पुलिस रही मुस्तैद

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur यूपी के जनपद हापुड़ में कड़ी सुरक्षा के बीच शुक्रवार को जुमे की नमाज सम्पन्न हुई। इस दौरान चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मी तैनात रहे। एसपी कुंवर ज्ञानंजय ने खुद भी निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में एसपी ने पुलिस टीम के साथ पैदल भ्रमण किया। एसपी […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur यूपी के जनपद हापुड़ में कड़ी सुरक्षा के बीच शुक्रवार को जुमे की नमाज सम्पन्न हुई। इस दौरान चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मी तैनात रहे। एसपी कुंवर ज्ञानंजय ने खुद भी निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में एसपी ने पुलिस टीम के साथ पैदल भ्रमण किया।

एसपी नें लिया सुरक्षा का जायजा (Hapur)

जवानों की मौजूदगी में शांतिपूर्ण तरीके से नमाज अदा कराई गई। शहर के बुलंदशहर रोड रोड़ आदि स्थानों और मस्जिदों पर शुक्रवार को जुमे की नमाज अदा कराई गई। वहीं उच्चाधिकारियों ने क्षेत्रों और तहसीलों में पहुंचकर भी सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की।मस्जिदों व प्रमुख चौराहों पर पुलिस जवान मुस्तैदी से तैनात रहे। जो क्षेत्र में होने वाली हर गतिविधि पर बारीकी से नजर रखे हुए थे।

वहीं,मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में घरों व छतों पर निगरानी की गई.बृहस्पतिवार को सभी सर्किलों के सीओ और थाना प्रभारी से मीटिंग कर सुरक्षा व्यवस्था के दिशा निर्देश दिए गए थें,बता दें कि पिछले दिनों संभल की जामा मस्जिद के कोर्ट सर्वे को लेकर विरोध प्रदर्शन के बाद जमकर हिंसा हुई और इसके साथ ही पूरे प्रदेश में तनाव बनने के कारण हाई अलर्ट कर दिया गया था।इसी को लेकर शुक्रवार को जुमे की नमाज के कारण पुलिस प्रशासन भी सतर्क रहा।

तैनात रहा पुलिस बल (Hapur)

खुद एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह जुमे की नमाज को सकुशल सम्पन्न कराने, कानून एवं शान्ति व्यस्था बनाये रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी के उद्देश्य से नगर क्षेत्र में पुलिस बल के साथ पैदल भ्रमण किया और लोगों को सुरक्षा का अहसास कराया। नगर क्षेत्र के प्रमुख चौराहों, बाजारों, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में दंगा निरोधी उपकरणों से लैस पुलिस बल तैनात रहा।

चप्पे चप्पे पर तैनात रही पुलिस (Hapur)

एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह नें बताया कि आमजन में सुरक्षा का भाव जागृत करने व क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था सुदृण करने के उद्देश्य से पैदल गस्त किया। इसके साथ ही ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को सतर्कतापूर्वक ड्यूटी करने निर्देश दिया।

Hapur जुमे की नमाज सकुशल संपन्न कराने को लेकर हापुड़ पुलिस रही मुस्तैद

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News