Hapur रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया जिला उद्यान विभाग का डीआरपी

Khabarwala 24 News Hapur: मेरठ एंटी करप्शन टीम ने शुक्रवार दोपहर बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला उद्यान विभाग के कर्मचारी को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। टीम ने मौके से एक लाख रुपये नकद और एक स्कूटी भी बरामद की। कार्रवाई के बाद आरोपी को थाना हापुड़ देहात […]

spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: मेरठ एंटी करप्शन टीम ने शुक्रवार दोपहर बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला उद्यान विभाग के कर्मचारी को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। टीम ने मौके से एक लाख रुपये नकद और एक स्कूटी भी बरामद की। कार्रवाई के बाद आरोपी को थाना हापुड़ देहात लाया गया, जहां उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई।

27 लाख के ऋण का किया था आवेदन (Hapur)

बाबूगढ़ निवासी राहुल पाल ने मेरठ स्थित एंटी करप्शन कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। राहुल ने बताया कि उसने पीएमएफएमई योजना (प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना) के तहत मशीनें खरीदने के लिए 27 लाख रुपये के लोन के लिए आवेदन किया था। इस योजना में सरकार की ओर से 35 प्रतिशत सब्सिडी का प्रावधान है।आरोप है कि जिला उद्यान विभाग में तैनात आदेश गौतम ने लोन पास कराने के नाम पर एक लाख रुपये रिश्वत की मांग की थी। राहुल पाल ने बताया कि उसने पहले 50 हजार रुपये देने की बात कही थी, लेकिन आरोपी एक लाख रुपये से कम लेने को तैयार नहीं था।

शिकायत के बाद बिछाया गया जाल (Hapur)

एंटी करप्शन टीम ने शिकायत दर्ज करने के बाद मामले की गोपनीय जांच शुरू की। निरीक्षक दुर्गेश कुमार के नेतृत्व में 22 सदस्यीय टीम गठित की गई। शुक्रवार सुबह आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया।

शुरुआत में बारिश के चलते आरोपी मौके पर आने से बचता रहा। करीब दो घंटे बाद बारिश रुकने पर आदेश गौतम ने राहुल पाल को फोन कर गढ़ रोड स्थित सीएचसी अस्पताल के पास बुलाया। राहुल कार से मौके पर पहुंचा और फोन कर आरोपी को बुलाया।

कार में ली रिश्वत, मौके पर दबोचा (Hapur)

आरोप है कि आदेश गौतम कार में बैठा और एक लाख रुपये रिश्वत के रूप में स्वीकार कर लिए। जैसे ही पैसे दिए गए, पहले से तैनात एंटी करप्शन टीम ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

कोर्ट में पेशी आज (Hapur)

एंटी करप्शन निरीक्षक दुर्गेश कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना हापुड़ देहात में भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। शनिवार को आरोपी को मेरठ की एंटी करप्शन कोर्ट में पेश किया जाएगा।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

Related News

Breaking News