Hapur में राष्ट्रीय राजमार्ग 334 पर पिकअप पलटने से चालक घायल, गोभी सड़क पर बिखरी, पुलिस ने की मदद

Khabarwala 24 News Hapur:यूपी के जनपद हापुड़ (Hapur) के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 334 पर गांव सादिकपुर के पास बुधवार देर शाम एक पिकअप वाहन पलट गया, जो बंद गोभी से भरा हुआ था। इस हादसे में चालक अजीत गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur:यूपी के जनपद हापुड़ (Hapur) के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 334 पर गांव सादिकपुर के पास बुधवार देर शाम एक पिकअप वाहन पलट गया, जो बंद गोभी से भरा हुआ था। इस हादसे में चालक अजीत गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने सड़क पर बिखरी गोभी को एकत्रित कर सुरक्षित स्थान पर रखवाया, ताकि किसान को नुकसान न हो।

क्या है पूरा मामला (Hapur)

जानकारी के अनुसार, बुलंदशहर के स्याना थाना क्षेत्र निवासी अजीत पिकअप चलाता है। वह बुधवार शाम हापुड़ की ओर गोभी लेकर जा रहा था। सादिकपुर गांव के पास पहुंचते ही पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे गोभी सड़क पर बिखर गई और यातायात बाधित हुआ। राहगीरों की सूचना पर थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पलटे पिकअप को सड़क किनारे करवाया और गोभी को एकत्र किया।

पुलिस मामले की जांच में जुटी (Hapur)

थानाध्यक्ष ने बताया कि चालक अजीत का अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसके परिजनों को सूचित कर दिया गया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related News

Breaking News