Hapur नए बाईपास पर दोयमी -धनौरा, ददायरा पर जल्द मिलेगा कट, धीरखेड़ा में होंगे करोड़ों के विकास कार्य

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur मेरठ हापुड़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद अरुण गोविल ने उद्योमी, व्यापारियों, शहरवासियों और कार्यकर्ताओं की समस्या सुनी। एचपीडीए के वीसी से धीरखेड़ा में विकास कार्यों को लेकर चर्चा हुई। जिसमें आश्वासन दिया गया कि जल्द प्राधिकरण करोड़ों रुपये की लागत से नाली, नाले आदि विकास कार्य कराएगी। इसके साथ ही […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur मेरठ हापुड़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद अरुण गोविल ने उद्योमी, व्यापारियों, शहरवासियों और कार्यकर्ताओं की समस्या सुनी। एचपीडीए के वीसी से धीरखेड़ा में विकास कार्यों को लेकर चर्चा हुई। जिसमें आश्वासन दिया गया कि जल्द प्राधिकरण करोड़ों रुपये की लागत से नाली, नाले आदि विकास कार्य कराएगी। इसके साथ ही मेरठ बुलंदशहर बाईपास पर धनौरा, दोयमी और ददायरा में जल्द कट मिलेगा। इसको लेकर सांसद ने एनएचएआई के पीडी से फोन पर वार्ता की।

Hapur नए बाईपास पर दोयमी -धनौरा, ददायरा पर जल्द मिलेगा कट, धीरखेड़ा में होंगे करोड़ों के विकास कार्य

उद्यमियों ने समस्याओं से अवगत कराया (Hapur)

मेरठ रोड स्थित सर्किट हाउस पर शुक्रवार को मेरठ हापुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद अरुण गोविल ने धीरखेड़ा इंडस्ट्रीयल एरिया के उद्यमियों से वार्ता की। इस दौरान प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डा.नितिन गौड़ भी मौजूद थे। उद्यमियों ने धीरखेड़ा इंडस्ट्रीयल एरिया में जलभराव की और जर्जर सड़क, नाली आदि समस्याओं से सांसद को अवगत कराया। एचपीडीए उपाध्यक्ष ने भरोसा दिलाया कि जो भी समस्या उनका जल्द से जल्द समाधान कराया जाएगा।

कट की समस्या का जल्द होगा समाधान (Hapur)

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद को मेरठ हापुड़ नए बाईपास पर धनौरा-दोयमी और ददायरा कट की समस्या से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि कट को लेकर ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सांसद ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एनएचएआई के पीडी से वार्ता की। जिस पर पीडी ने बताया कि बहुत जल्द इस समस्या का समाधान कराया जाएगा।

Hapur नए बाईपास पर दोयमी -धनौरा, ददायरा पर जल्द मिलेगा कट, धीरखेड़ा में होंगे करोड़ों के विकास कार्य

घर घर जाकर बनाए जा रहे नए सदस्य (Hapur)

भाजपा के जिलाअध्यक्ष नरेश तोमर ने कहा कि सांसद अरुण गोविल लगातार जनता व कार्यकर्ताओं के बीच पहुंच रहे हैं तथा उनके समस्याओं का समाधान कर रहे हैं । उन्होंने यह भी बताया कि पार्टी की सदस्यता प्रारंभ हो चुकी है अधिक से अधिक कार्यकर्ता घर घर जाकर नए सदस्य बना रहे हैं।

क्या बोले विधायक (Hapur)

विधायक सदर विजयपाल आढ़ती ने कहा कि अब तक लगभग अब तक भारतीय जनता पार्टी के एक करोड़ कार्यकर्ता बनाए जा चुके हैं और जल्द ही यह आंकड़ा पूरे देश भर में 5 करोड़ को भी पार कर जाएगा । उन्होंने बताया कि हापुड़ विधानसभा क्षेत्र में बड़ी संख्या में नए कार्यकर्ता बनाए जाएंगे।

यह रहे मौजूद (Hapur)

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर, प्रफुल्ल सारस्वत, पुनीत गोयल, मोहन सिंह, श्यामेंद्र त्यागी, जगदीश प्रधान, योगेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष सुनील वर्मा, पवन गर्ग, दिनेश त्यागी, जिनेंद्र चौधरी , विनोद गुप्ता, अशोक बबली, मनोज बाल्मीकि, योगेंद्र चौधरी, मुनेश त्यागी, राकेश त्यागी, रुद्राक्ष त्यागी, आई आई ए से राजेंद्र गुप्ता, नीरज अग्रवाल, सोनू चुग, पवन शर्मा, अमन गुप्ता, बिजेंद्र पंसारी सुयश वशिष्ठ आदि मौजूद थे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News