Hapur श्री मद् भागवत कथा में भक्तों ने लिया भगवान श्रीकृष्ण के अवतार का आनंद

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur श्री रामलीला समिति के तत्वावधान में श्री सनातन धर्म सभा मंदिर प्रांगण में चल रही श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें भक्तों ने भगवान श्रीकृष्ण के अवतार और उनकी लीलाओं का रसपान किया। पंचम दिवस के प्रभात में यजमान शिखा विपिन गुप्ता (बिनायका) ने आचार्य श्री […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur श्री रामलीला समिति के तत्वावधान में श्री सनातन धर्म सभा मंदिर प्रांगण में चल रही श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें भक्तों ने भगवान श्रीकृष्ण के अवतार और उनकी लीलाओं का रसपान किया। पंचम दिवस के प्रभात में यजमान शिखा विपिन गुप्ता (बिनायका) ने आचार्य श्री जितेंद्र कृष्ण और बाबूल नाथ के सान्निध्य में नवग्रह पूजन व भगवान श्रीकृष्ण का सपरिवार अभिषेक किया। सायंकालीन सत्र का शुभारंभ हनुमान चालीसा पाठ के साथ हुआ।

भक्त प्रह्लाद के वंशज राजा बलि के प्रसंग का सुंदर वर्णन किया

वृंदावन के प्रख्यात कथावाचक श्री पवन देव चतुर्वेदी व्यास जी महाराज ने भगवान के परम भक्त प्रह्लाद के वंशज राजा बलि के प्रसंग का सुंदर वर्णन किया। उन्होंने बताया कि भगवान विष्णु ने वामन अवतार में राजा बलि को छला, किंतु उनकी भक्ति से प्रभावित होकर उनके द्वारपाल बन गए। कथा में सूर्यवंश की उत्पत्ति और मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के चरित्र का वर्णन हुआ, जिसे भक्तों ने भाव-विभोर होकर सुना। इसके बाद चंद्रवंश में सूरसेन पुत्र वसुदेव और भगवान श्रीकृष्ण के कंस कारागार में अवतार लेने, वसुदेव द्वारा उन्हें यशोदा की गोद में सौंपने की कथा ने भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

- Advertisement -

मनमोहक झांकी प्रस्तुत की

कथा के मध्य भगवान की मनमोहक झांकी ने सभी को आकर्षित किया। नंद महोत्सव में बधाई गीतों की तान पर भक्त श्रद्धा से सराबोर होकर नाचने-गाने लगे। कथा का समापन श्रीमद् भागवत की आरती के साथ हुआ। प्रसाद व्यवस्था श्रीमती गीता गुप्ता, शिखा विपिन गुप्ता, नेहा नवीन गुप्ता, तनिष्क, तुषार और तान्या ने संभाली।

यह रहे मौजूद

कार्यक्रम में रविंद्र गुप्ता, विनोद वर्मा, उमेश अग्रवाल, नन्हे मल ठेकेदार, डी.के. सर्राफ, रामकुमार गर्ग, नवीन वर्मा, शुभम गोयल, अतुल सोनी, विनोद गुप्ता, विमल वर्मा, कमल वर्मा, अंकुर गर्ग, अंजलि रवि गर्ग, विवेक सिंघल, अनिल टोपी, तनिष्क गुप्ता, प्रदीप सोनी आदि उपस्थित रहे।

Add
Add

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News