Hapur Crime News पत्नी का हत्यारा पुलिस के हत्थे चढ़ा, दस हजार रुपये का था इनाम

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur Crime News जनपद की बाबूगढ़ पुलिस ने ग्राम सिकंदरपुर काकौड़ी में ईट के भट्टे पर हुई महिला की हत्या के मामले में फरार चल रहे हत्यारोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी पर दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। काफी दिनों से पुलिस को […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur Crime News जनपद की बाबूगढ़ पुलिस ने ग्राम सिकंदरपुर काकौड़ी में ईट के भट्टे पर हुई महिला की हत्या के मामले में फरार चल रहे हत्यारोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी पर दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। काफी दिनों से पुलिस को आरोपी की तलाश थी।

क्या है पूरा मामला (Hapur Crime News)

जानकारी के अनुसार गत वर्ष मई माह में बाबूगढ़ पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम सिकंदरपुर काकौड़ी स्थित ईट भट्टे पर काम करने वाली पश्चिम बंगाल निवासी महिला प्रतिभा की हत्या कर दी गई। हत्याकांड की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी थी। जानकारी करने पर पता चला था कि पश्चिम बंगाल के दक्षिण लाऊ चपरा पोस्ट बामनहाट थाना साहबगंज जनपद कूच बिहार, पश्चिम बंगाल निवासी विष्णु यहां ग्राम काकौड़ी स्थित ईट भट्टे पर काम करता है। उसका परिवार भी उसके साथ रहता है। करीब सात साल पहले उसकी पश्चिम बंगाल निवासी प्रतिभा के साथ शादी हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। बताया गया कि 18 मई 2023 की रात को भट्टे पर बने कमरे में पति पत्नी मौजूद थे। किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया था।इस पर विष्णु ने किसी ठोस वस्तु से पत्नी पर वार कर हत्या कर दी थी।

आठ माह से हत्यारोपी की तलाश में थी पुलिस (Hapur Crime News)

इस मामले में आरोपी पति विष्णु के भाई जगन ने पुलिस को बताया था कि विष्णु ने प्रतिभा की हत्या कर फरार हो गया है। मृतका के साथ एक छोटी बच्ची रहती थी। जबकि दूसरी बड़ी बच्ची गांव में रहती है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने आरोपी पर दस हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया था। करीब आठ माह से पुलिस हत्यारोपी पति की तलाश कर रही थी। थाना प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने बताया कि हत्यारोपी विष्णु के बारे में जानकारी मिली जिस पर उसे पश्चिम बंगाल के मस्कन से गिरफ्तार कर लिया है।

Hapur crime news पत्नी का हत्यारा पुलिस के हत्थे चढ़ा, दस हजार रुपये का था इनाम Hapur crime news पत्नी का हत्यारा पुलिस के हत्थे चढ़ा, दस हजार रुपये का था इनाम Hapur crime news पत्नी का हत्यारा पुलिस के हत्थे चढ़ा, दस हजार रुपये का था इनाम Hapur crime news पत्नी का हत्यारा पुलिस के हत्थे चढ़ा, दस हजार रुपये का था इनाम Hapur crime news पत्नी का हत्यारा पुलिस के हत्थे चढ़ा, दस हजार रुपये का था इनाम Hapur crime news पत्नी का हत्यारा पुलिस के हत्थे चढ़ा, दस हजार रुपये का था इनाम Hapur crime news पत्नी का हत्यारा पुलिस के हत्थे चढ़ा, दस हजार रुपये का था इनाम

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News