Hapur Crime News देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश, ओयो होटल मालिक चला रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने की कार्रवाई

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur Crime News सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पर पुलिस ने सज्ञान में लेकर होटल में देह व्यापार की सूचना पर छापामार कार्रवाई की है। पुलिस ने कई युवतियों और कई युवकों मौके से हिरासत में लिया। पुलिस नें होटल के रजिस्टर को जांच के लिए अपने कब्जे में ले लिया […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur Crime News सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पर पुलिस ने सज्ञान में लेकर होटल में देह व्यापार की सूचना पर छापामार कार्रवाई की है। पुलिस ने कई युवतियों और कई युवकों मौके से हिरासत में लिया। पुलिस नें होटल के रजिस्टर को जांच के लिए अपने कब्जे में ले लिया है। होटल मालिक और स्टाफ से पूछताछ की जा रही है। वही कार्रवाई करते हुए पुलिस ने होटल को सील कर दिया गया है।

क्या है पूरा मामला (Hapur Crime News)

पुलिस के अनुसार सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में इस होटल में एक व्यक्ति व दो युवतियां दिखाई पड़ रहे थे। इस मामले के संज्ञान में आते ही थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव उपेड़ा में स्थित एक होटल पर छापा मार कार्रवाई की गई। होटल के कमरों की तलाशी ली गई तो पुलिस ने होटल के कमरों से युवक-युवतियों को गिरफ्तार किया है। होटल के रजिस्टर को पुलिस ने जांच के लिए अपने कब्जे में ले लिया। होटल में इस महीने कौन-कौन लोग आए थे, इसकी जांच की जा रही है। होटल मालिक को पूछताछ के लिए बुलाया गया है ।

बैंक से पैसे निकाल कर पहुंच गया होटल (Hapur Crime News)

सिंभावली के एक बैंक से रुपए निकालने आया व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था।परिजन दिनभर इधर-उधर तलाश करते रहे।शाम को थाने पहुंचने पर पता चला कि व्यक्ति एक होटल से बाबूगढ़ पुलिस पकड़ा है।
जानकारी के अनुसार एक गांव का रहने वाला एक व्यक्ति शनिवार सिंभावली के एक बैंक से रुपए निकालना आया था।लेकिन देर शाम तक घर नहीं पहुंचा।उसके बाद परिजन ने इधर-उधर काफी तलाश किया।लेकिन कोई पता नहीं चल पाया। परिजन ने बताया कि फसलों में खाद के लिए रूपए की आवश्यकता थी।इसलिए बैंक से कुछ रुपए निकालने के लिए आया थे।बैंक से रुपए निकाल कर घर नहीं पहुंचा है।वही फोन पर लग रहा है,लेकिन कोई उठा नहीं रहा था। परिजन ने अनहोनी होने की आशंका का जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने सूचना पर फोन की लोकेशन निकाली गई,तो पता चला कि व्यक्ति एक होटल में पुलिस ने पकड़ा लिया है।

क्या कहती है पुलिस (Hapur Crime News)

बाबूगढ़ पुलिस का कहना है कि होटल की शिकायतो व वीडियो का सज्ञान में लेते हुए पुराने हाइवे-9 के गांव उपेड़ा के पास बने होटल पर छापेमारी की गई थी। इस दौरान होटलों से कई युवक युवतियों को हिरासत में लिया गया है।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News