Hapur पेड़ पर लटके मिले शव की हुई शिनाख्त, परिजन में मचा कोहराम

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur यूपी के जनपद हापुड़ की कोतवाली हापुड़ क्षेत्र के ग्राम निजामपुर में स्थित एक बाग में फांसी से लटके मिले शव की शिनाख्त हो गई है। मृतक एक स्कूल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी था। शव मिलने की सूचना मिलने पर परिजन में कोहराम मच गया। क्या है पूरा मामला (Hapur) […]

spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur यूपी के जनपद हापुड़ की कोतवाली हापुड़ क्षेत्र के ग्राम निजामपुर में स्थित एक बाग में फांसी से लटके मिले शव की शिनाख्त हो गई है। मृतक एक स्कूल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी था। शव मिलने की सूचना मिलने पर परिजन में कोहराम मच गया।

क्या है पूरा मामला (Hapur)

कोतवाली क्षेत्र में गांव निजामपुर स्थित एक आम के बाग शनिवार सुबह को कुछ लोगों ने एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका देखा था। शव मिलने की सूचना पर काफी संख्या में आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। बताया गया था कि जिस स्थान पर आम का बाग है, वहां पर शराब के ठेके भी हैं। फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य एकत्र कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। आसपास के थानों में भी पुलिस ने शव मिलने की सूचना देकर मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास शुरू कर दिया।

मृतक की हुई शिनाख्त (Hapur)

पुलिस ने बताया कि मृतक की शिनाख्त आनंद विहार कालोनी निवासी राहुल के रूप में हुई है। राहुल मूल रूप से सदरपुर गाजियाबाद का निवासी है। जानकारी करने पर पता चला कि बृहस्पतिवार से वह घर नहीं पहुंचा था और परिजन से संपर्क भी नहीं हो पा रहा था और उसका फोन भी बंद आ रहा था। वह अपनी पत्नी और पुत्र के साथ यहां रहता था। जैसे ही राहुल का शव मिलने की सूचना मिली तो उनमें कोहराम मच गया। पुलिस का कहना है कि मामला आत्महत्या है। विभिन्न बिंदुओं को ध्यान में रख मामले की जांच की जा रही है।

Hapur पेड़ पर लटके मिले शव की हुई शिनाख्त, परिजन में मचा कोहराम Hapur पेड़ पर लटके मिले शव की हुई शिनाख्त, परिजन में मचा कोहराम Hapur पेड़ पर लटके मिले शव की हुई शिनाख्त, परिजन में मचा कोहराम Hapur पेड़ पर लटके मिले शव की हुई शिनाख्त, परिजन में मचा कोहराम Hapur पेड़ पर लटके मिले शव की हुई शिनाख्त, परिजन में मचा कोहराम Hapur पेड़ पर लटके मिले शव की हुई शिनाख्त, परिजन में मचा कोहराम Hapur पेड़ पर लटके मिले शव की हुई शिनाख्त, परिजन में मचा कोहराम Hapur पेड़ पर लटके मिले शव की हुई शिनाख्त, परिजन में मचा कोहराम

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News