Hapur एनएच-9 पर अचानक धू-धू कर जलने लगी चलती हुई बाइक, कूदकर दो दोस्तों ने बचाई जान

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur यूपी के हापुड़ के थाना बाबूगढ क्षेत्र के नेशनल हाइवे -9 पर एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां चलती बाइक में अचानक भीषण आग लग गई। बाइक पर सवार दो दोस्तों ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई।उनके बाइक छोड़कर कूदते ही चंद मिनटों में पूरी बाइक धू-धू कर जल गई।पुलिस बाईक में आग लगने के कारणों की जाँच में जुट गईं है।

क्या है पूरा मामला (Hapur)

यह घटना जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ इलाके के नेशनल हाइवे -9 पर गांव उपेड़ा के पास हुई। जहाँ चलती बाईक में अचानक आग लग गई जब तक कोई कुछ समझ पाता, तब तक बाईक पूरी तरह से आग का गोला बन गयी।शनिवार की दोपहर दिल्ली की तरफ से बाईक मुरादाबाद की तरफ जा रही थी। बाईक जैसे ही थाना बाबूगढ इलाके के गांव उपेड़ा में पहुंची तो बाईक में अचानक आग लग गई,आग लगता देखकर बाईक सवार युवकों नें बाईक की रफ्तार धीमी कर दी। जिसके बाद दोनों युवकों नें कूदकर अपनी जान बचाई।आग लगता देख राहगीर मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।

पूरी तरह जल गई बाइक (Hapur)

लोगों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया था। लेकिन तब तक बाईक पूरी तरह से जलकर राख हो गई। चश्मदीद की माने तो बाईक में आग इतनी तेज थी की कोई आग बुझाने का प्रयास करता, उससे पहले आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और बाईक पूरी तरह से जलकर राख हो गई।जिसके कारण यातायात बांधित हो गया था।पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Hapur
Hapur
add
add
- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-