Hapur News हापुड़ में युवक का फांसी पर लटका मिला शव

Khabarwala 24 News Hapur:Hapur News उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित आदर्श नगर कॉलोनी में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक का शव उसके कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur:Hapur News उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित आदर्श नगर कॉलोनी में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक का शव उसके कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।

क्या है पूरा मामला (Hapur News)

मृतक की पहचान 30 वर्षीय मोहित के रूप में हुई है, जो अपने परिवार के साथ इसी कॉलोनी में रहता था। पुलिस के अनुसार, गुरुवार रात मोहित घर आया और अपने कमरे में चला गया। उसने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया, जिसके बाद परिजनों ने सोचा कि वह आराम कर रहा है।शुक्रवार सुबह काफी देर तक जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला, तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने कई बार दरवाजा खटखटाया और आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

फांसी से लटका मिला शव (Hapur News)

सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया और दरवाजा तोड़कर कमरे के अंदर प्रवेश किया। अंदर का दृश्य देख सभी स्तब्ध रह गए मोहित का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। पुलिस ने तुरंत शव को नीचे उतारा और कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की।जैसे ही यह खबर परिजनों को मिली, घर में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। आसपास के लोग भी घटना से स्तब्ध नजर आए।

पुलिस ने जांच की शुरू (Hapur News)

सदर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि मृतक शराब पीने का आदी था। आशंका जताई जा रही है कि उसने कमरे में अकेले फांसी लगाकर आत्महत्या की है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है

फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस का कहना है कि हर एंगल से जांच की जा रही है, ताकि किसी भी संभावना को नजरअंदाज न किया जाए।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

Hapur news हापुड़ में युवक का फांसी पर लटका मिला शव Hapur news हापुड़ में युवक का फांसी पर लटका मिला शव Hapur news हापुड़ में युवक का फांसी पर लटका मिला शव Hapur news हापुड़ में युवक का फांसी पर लटका मिला शव Hapur news हापुड़ में युवक का फांसी पर लटका मिला शव

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related News

Breaking News