Hapur News ईद से पहले युवक की अचानक मौत, परिवार में कोहराम

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां ईद की पूर्व संध्या पर बहन के घर मिठाई और फल देने जा रहे एक युवक की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। इस घटना से परिवार में खुशी का […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां ईद की पूर्व संध्या पर बहन के घर मिठाई और फल देने जा रहे एक युवक की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। इस घटना से परिवार में खुशी का माहौल पलभर में मातम में बदल गया।

क्या है पूरा मामला (Hapur News)

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान आबाद के रूप में हुई है, जो मेरठ जिले के किला परीक्षितगढ़ क्षेत्र का निवासी था। वह हापुड़ में अपनी बहन के घर ईद के मौके पर मिठाई और फल देने आया था। दोपहर में वह वापस अपने घर लौट रहा था।

पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती (Hapur News)

बताया गया कि जब वह तहसील चौपला और मेरठ तिराहे के बीच पहुंचा, तभी अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उसे दौरा पड़ा और वह सड़क पर गिर गया। युवक को गिरते देख वहां मौजूद राहगीरों की भीड़ जमा हो गई।राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने जांच की शुरू (Hapur News)

पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। ईद जैसे बड़े त्योहार से ठीक पहले युवक की मौत ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया।सदर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक बस का इंतजार कर रहा था, तभी उसे दौरा पड़ा। फिलहाल पुलिस विभिन्न बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

Hapur news ईद से पहले युवक की अचानक मौत, परिवार में कोहराम Hapur news ईद से पहले युवक की अचानक मौत, परिवार में कोहराम Hapur news ईद से पहले युवक की अचानक मौत, परिवार में कोहराम Hapur news ईद से पहले युवक की अचानक मौत, परिवार में कोहराम Hapur news ईद से पहले युवक की अचानक मौत, परिवार में कोहराम

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related News

Breaking News