Khabarwala 24 News Hapur: यूपी के जनपद हापुड़ (Hapur) के सदर कोतवाली क्षेत्र के बराही मोहल्ला निवासी दिनेश कुमार शर्मा की पुत्री का 30 सितंबर 2025 को अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित पिता के अनुसार, उनकी नाबालिग पुत्री दोपहर करीब 1:30 बजे ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से निकली थी। रास्ते में मोहल्ला खाई कोठी गेट निवासी मथन नामक युवक ने उसे बहला-फुसलाकर नशीली टॉफी खिलाई और बाइक पर बुलंदशहर की ओर ले गया। हाफिजपुर थाना क्षेत्र में सोना पेट्रोल पंप के पास एक बस से बाइक की टक्कर हो गई, जिसमें छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई।
परिजन ने छात्रा को अस्पताल में कराया भर्ती (Hapur)
हादसे का मामला हाफिजपुर थाने में दर्ज हुआ, लेकिन अपहरण के आरोपी मथन के खिलाफ तब कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित पिता ने बताया कि उनकी बेटी को मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने सिर और शरीर पर गंभीर चोटों की पुष्टि की। छात्रा की हालत ऐसी है कि वह ठीक से प्रतिक्रिया नहीं दे पा रही है। पीड़ित परिवार लगातार उसका इलाज करा रहा है।
पुलिस ने शुरू की जांच (Hapur)
अब पीड़ित ने सदर कोतवाली में आरोपी मथन के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है। एसएचओ सदर देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू हो गई है। पुलिस ने जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।















