Hapur सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, दूसरा घायल

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली रोड पर रामलीला मैदान के पास ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा घायल हो गया। घायल का अस्पताल में उपचार चल रहा है। जबकि मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्या है मामला (Hapur) जानकारी […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली रोड पर रामलीला मैदान के पास ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा घायल हो गया। घायल का अस्पताल में उपचार चल रहा है। जबकि मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

क्या है मामला (Hapur)

जानकारी के अनुसार दिल्ली रोड स्थित मोहल्ला लज्जापुरी निवासी अभिषेक अपने मित्र अभिषेक (दोनों के नाम अभिषेक)के साथ बाइक सवार होकर जैसे ही रामलीला मैदान के बाहर पहुंचा ही था। तभी एक ट्रक की चपेट में आकर दोनों घायल हो गए। मौके पर काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए और घायलों को नगर के एक अस्पताल में ले गए। जहां चिकित्सकों ने अभिषेक को मृतक घोषित कर दिया। जबकि घायल दूसरा अभिषेक का उपचार किया जा रहा है।

Hapur-
Hapur-

परिजन में मचा कोहराम (Hapur)

अभिषेक की सड़क दुर्घटना में मौत की सूचना से परिजन में कोहराम मच गया। वहीं मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई। काफी संख्या में लोग मृतक के घर शोक व्यक्त करने के लिए पहुंच गए थे। परिजन को वह सांत्वना दे रहे थे। बताया गया कि मृतक अभिषेक बीएसएनएल में ठेकेदारी पर काम करता था।

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच (Hapur)

कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक हरि कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायल का अस्पताल में उपचार चल रहा है। इस मामले में मृतक के भाई आदित्य की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच में जो भी दोषी पाया गया उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Hapur सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, दूसरा घायल Hapur सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, दूसरा घायल Hapur सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, दूसरा घायल Hapur सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, दूसरा घायल Hapur सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, दूसरा घायल Hapur सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, दूसरा घायल Hapur सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, दूसरा घायल Hapur सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, दूसरा घायल

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News