Hapur जैन समाज द्वारा विराट कवि सम्मेलन आयोजित, हंसना हंसाना आदत है मेरी…

khabarwala 24 News Hapur: Hapur (तुषार जैन ) जैन धर्म के दशलक्षण महापर्व की समाप्ति पर गढ़ रोड स्थिथ मनोहर हैरिटेज मे जैन प्रतिभाओ का सम्मान तथा विराट कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। जीओ और जीने का संदेश देता है… (Hapur) समारोह के मुख्य अतिथि जिला जज, हापुड मलखान सिंह रहे, उन्होंने कहा कि जैन […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

khabarwala 24 News Hapur: Hapur (तुषार जैन ) जैन धर्म के दशलक्षण महापर्व की समाप्ति पर गढ़ रोड स्थिथ मनोहर हैरिटेज मे जैन प्रतिभाओ का सम्मान तथा विराट कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ।

जीओ और जीने का संदेश देता है… (Hapur)

समारोह के मुख्य अतिथि जिला जज, हापुड मलखान सिंह रहे, उन्होंने कहा कि जैन समाज अहिंसा और जियो और जीने दो का संदेश देता है, सम्मान समारोह मे ईशान जैन को दिल्ली आई आई टी मे प्रवेश मिलने, कुनाल जैन को सी ए करने, तान्या जैन को एल एल एम करने, अतिशय जैन को एल एल बी करने, रिया जैन, सोनल,अनंत,काव्या ख्याति,क्रतिज्ञा, सान्या ,रियांशी आदि को इन्टर हाईस्कूल बोर्ड परीक्षाओ मे श्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया।

 

इन्होंने किया सम्मानित (Hapur)

जैन समाज की सहयोगी संस्थाए जैन मिलन,पक्षियों का अस्पताल, महिला जैन समाज, महिला जैन मिलन सुमिति, आचार्य विधासागर पाठशाला की समिति के पदाधिकारियो को तिलक लगाकर ,पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया। समारोह की अध्यक्षता जैन समाज के अध्यक्ष अनिल जैन ने तथा संचालन मनोज जैन द्वारा किया गया ।इसके उपरांत कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ जिसका संचालन कवि अनिल अगंवशी ने किया।

Hapur------
Hapur——

हर पिता के भाग्य में बेटी नहीं होती…(Hapur)

कवि अनिल अगंवशी ने पढ़ा कि हंसना हंसाना आदत है मेरी,अपना बनाना आदत है मेरी, लोग मुंह फेर के चल देते हैं खुद ही बुलाना आदत है मेरी। भुवन मोहिनी ने पढ़ा की सकल कल्याण की घर में तलहटी नहीं होती, सर्व शुभ लाभ की सूचक श्री एठी नहीं होती, हर एक बेटी के अपने भाग्य में होते पिता लेकिन, यहाँ हर पिता के भाग्य में बेटी नहीं होती।

Hapur--------------
Hapur————–

तिरंगा झुक नहीं सकता…(Hapur)

डॉक्टर शुभम त्यागी ने पढ़ा कि कन्हैया हो या ख़ालिद हो लगा लें ज़ोर कितना भी,बदन में जान है तब तक तिरंगा झुक नहीं सकता, कवि पदम अलबेला अपनी रचनाओ से खूब हंसाया, कवि सम्मेलन के सयोजक सुधीर जैन, राजेश जैन, सुशील जैन रहे।

यह रहे मौजूद (Hapur)

समारोह मे जैन समाज के संरक्षक इंजीनियर सतीश कुमार जैन, प्रमोद जैन, अध्यक्ष अनिल जैन,महामंत्री अशोक जैन, कोषाध्यक्ष सुखमाल जैन, मंत्री आकाश विकास जैन, तुषार जैन,अर्चित जैन,अनुज जैन,राहुल जैन,तरुण जैन,नितिन जैन पुलकित जैन, प्रभा जैन, बबीता जैन, भावना जैन, संदीप जैन ,अभिषेक जैन,सुनील जैन, देवो जैन,राजीव जैन,प्रदीप जैन,कृष्ण कान्त , बीनू जैन, आर के जैन,मनोज सिंघल,निर्मित गोयल राहुल बंसल,सहित गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Hapur जैन समाज द्वारा विराट कवि सम्मेलन आयोजित, हंसना हंसाना आदत है मेरी... Hapur जैन समाज द्वारा विराट कवि सम्मेलन आयोजित, हंसना हंसाना आदत है मेरी... Hapur जैन समाज द्वारा विराट कवि सम्मेलन आयोजित, हंसना हंसाना आदत है मेरी... Hapur जैन समाज द्वारा विराट कवि सम्मेलन आयोजित, हंसना हंसाना आदत है मेरी... Hapur जैन समाज द्वारा विराट कवि सम्मेलन आयोजित, हंसना हंसाना आदत है मेरी...

Hapur जैन समाज द्वारा विराट कवि सम्मेलन आयोजित, हंसना हंसाना आदत है मेरी... Hapur जैन समाज द्वारा विराट कवि सम्मेलन आयोजित, हंसना हंसाना आदत है मेरी... Hapur जैन समाज द्वारा विराट कवि सम्मेलन आयोजित, हंसना हंसाना आदत है मेरी... Hapur जैन समाज द्वारा विराट कवि सम्मेलन आयोजित, हंसना हंसाना आदत है मेरी... Hapur जैन समाज द्वारा विराट कवि सम्मेलन आयोजित, हंसना हंसाना आदत है मेरी...

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News