Khabarwala 24 News Hapur: Hapur यूपी के जनपद हापुड़ में मेरठ रोड आवास विकास स्थित टैगोर शिक्षा सदन इंटर कॉलिज में वर्ष 2024 25 का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।
छात्रों को किया पुरस्कृत (Hapur)
कक्षा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल व प्रमाण पत्र तथा छात्रवृत्ति देकर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में अपनी अपनी कक्षाओं में 100 प्रतिशत उपस्थिति वाले छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कृत किया गया। प्रधानाचार्या विपिन शर्मा ने बताया कि बच्चों ने अपनी मेहनत के अनुसार परीक्षा में प्रतिभा दिखाई है। जिसमें सभी बच्चें सफल हुए है।

टैगोर बैडमिंटन अकादमी का किया शुभारंभ (Hapur)
विद्यालय में पूर्व राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी पुनीत शर्मा द्वारा टैगोर बैडमिंटन अकादमी का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर संस्थापक गजराज सिंह, प्रबंधक दिनेश शर्मा, आशिमा शर्मा व नमिता सिंह मौजूद रहे।
यह रहे मौजूद (Hapur)
इस अवसर पर विद्यालय के परशासक नितिन सिंह, उप प्रधानाचार्या आशिमा शर्मा, नमिता सिंह आदि मौजूद रहे।















