Hapur नाराज रसोइयों का बीएसए कार्यालय पर धरना प्रदर्शन

Khabarwala 24 News Hapur : नाराज रसोइयों ने कई माह से मानदेय नहीं मिलने से मंगलवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर धरना देकर प्रदर्शन किया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद रसोइयों ने धरना समाप्त किया। क्या है पूरा मामला  चितौली रोड स्थित बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर अनेकों रसोइयों ने मानदेय न मिलने पर […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur : नाराज रसोइयों ने कई माह से मानदेय नहीं मिलने से मंगलवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर धरना देकर प्रदर्शन किया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद रसोइयों ने धरना समाप्त किया।

क्या है पूरा मामला 

चितौली रोड स्थित बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर अनेकों रसोइयों ने मानदेय न मिलने पर धरना प्रदर्शन किया।मौके पर पहुंचे मिड डे मील के अधिकारी प्रदीप कुमार को नाराज रसोइयों ने अपने बीच बैठा लिया तथा जमकर नारेबाजी की। उनका कहना था कि उनको पिछले कई माह से मानदेय नहीं मिला है। जिसके कारण उनके परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो रहा है। उन्होने अधिकारियों को इस समस्या को लेकर कई बार अवगत कराया, मगर आज तक उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया।

जनपद में कर रहे 1463 रसोइया कार्य

मिड़ डे मील का समय से खाना बनाने के बाद भी उनकी समस्याओं को दरकिनार किया जा रहा है। जिले में इस समय 1463 रसोइया काम कर रही है, जिनको प्रति माह मात्र दो हजार रुपये का मानदेय देने का प्रावधान है, लेकिन उनको वह भी समय से नहीं दिया जा रहा है। रसोइयों ने मानदेय बढ़ाने की भी मांग की। काफी देर समझाने के बाद रसोइयों ने धरना समाप्त किया। जिला समंवयक प्रदीप कुमार ने बताया कि अप्रैल माह का मानदेय दो दिन पूर्व आ गया है, जिसको रसोइयों को दे दिया गया है। जैसे ही अगला मानदेय आएगा उनको दे दिया जाएगा।

Hapur नाराज रसोइयों का बीएसए कार्यालय पर धरना प्रदर्शन Hapur नाराज रसोइयों का बीएसए कार्यालय पर धरना प्रदर्शन Hapur नाराज रसोइयों का बीएसए कार्यालय पर धरना प्रदर्शन Hapur नाराज रसोइयों का बीएसए कार्यालय पर धरना प्रदर्शन Hapur नाराज रसोइयों का बीएसए कार्यालय पर धरना प्रदर्शन Hapur नाराज रसोइयों का बीएसए कार्यालय पर धरना प्रदर्शन Hapur नाराज रसोइयों का बीएसए कार्यालय पर धरना प्रदर्शन Hapur नाराज रसोइयों का बीएसए कार्यालय पर धरना प्रदर्शनbsa office

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News