Hapur में गैंगस्टर एक्ट के तहत छह शातिर अपराधियों पर कार्रवाई, पुलिस तलाश में जुटी

Khabarwala 24 News Hapur: उत्तर प्रदेश के हापुड़ (Hapur)जनपद की कोतवाली पुलिस ने विभिन्न अपराधों में लिप्त छह शातिर अपराधियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। ये सभी अपराधी गिरोह बनाकर मारपीट, अवैध शस्त्रों का उपयोग और अन्य आपराधिक गतिविधियों के जरिए आम लोगों में दहशत फैलाकर अवैध धन अर्जित करने में […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: उत्तर प्रदेश के हापुड़ (Hapur)जनपद की कोतवाली पुलिस ने विभिन्न अपराधों में लिप्त छह शातिर अपराधियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। ये सभी अपराधी गिरोह बनाकर मारपीट, अवैध शस्त्रों का उपयोग और अन्य आपराधिक गतिविधियों के जरिए आम लोगों में दहशत फैलाकर अवैध धन अर्जित करने में शामिल रहे हैं। पुलिस ने इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला (Hapur)

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि जिला मजिस्ट्रेट और पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गिरोहबंद अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इस क्रम में छह अपराधियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इनमें गैंग लीडर जफर उर्फ जफर आलम (मीनार मस्जिद मोहल्ला कोटला मेवतियान, हाल निवासी रफीकनगर), सावेज उर्फ शहावेज (गांव असौड़ा, हाल निवासी लिसाड़ी गेट, थाना मवाना), सोनी उर्फ वकील (सिकंदरगेट), वाहिद उर्फ वाजिद (देहली गेट), नदीम (कोटला मेवतियान), और सादिक (कोटला मेवतियान, हाल निवासी मजीदपुरा गली नंबर-11) शामिल हैं।

अपराधियों की गतिविधियां (Hapur)

पुलिस के अनुसार, ये अपराधी संगठित गिरोह बनाकर सामाजिक, भौतिक और आर्थिक लाभ के लिए आपराधिक गतिविधियों में लिप्त हैं। ये लोग मारपीट, अवैध हथियारों का उपयोग और अन्य अपराधों के जरिए लोगों में भय और आतंक फैलाकर अवैध तरीके से धन कमाते हैं।

पुलिस की रणनीति (Hapur)

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सभी नामजद आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही इन अपराधियों को गिरफ्तार कर उनके आपराधिक नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related News

Breaking News