Hapur Khabarwala 24 News Hapur : हापुड स्माल स्कैल इंडस्ट्रीज एसोसिएसन के पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधि मण्डल विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता से मिला।
हापुड़ स्माॅल स्केल एसोसिएसन के अध्यक्ष अमन गुप्ता ने कहा कि एक अक्तूबर से एन.जी.टी के आदेश हैं कि जनेटर नही चलेंगे । एेसे में विद्युत निगम समय से बिजली की आपूर्ति करें, बेवजह शटडाउन न लें, ट्रांसफार्मरों की क्षमता को बढ़ाया जाए। एेसी स्थिति रही तो उद्यमियों को जनेटर चलाने की जरूरत नहीं पड़ेगा और एन.जी.टी के नियम का पालन होगा। उन्होंने कहा कि विद्युत निगम की लापरवाही से ही जनेटर चलते है। जबकि उद्यमियों को जनरेटर चलाने में काफी दिक्कत होती है क्योंकि जनेटर की लाईट बीस रूपये हाॅसपावर पड़ती है जबकि विद्युत निगम की बिजली आठ रूपये पड़ती है।
इसके साथ ही बुनकर के कनेक्शन, पी.डी व बिजली बिल का मुद्दा उठाया गया। जिस पर सहमति बनी की एक कैम्प तुरन्त लगाया जाएगा जिसमें सिर्फ बुनकरों की समस्याओं का समाधान कराया जाएगा।
अधिशासी अभियंता ने कहा कि पूरा प्रयास रहेगा कि विद्युत आपूर्ति सुचारू रखी जाए और शटडाउन का समय तय किया जाए। प्रयास रहेगा कि किसी को परेशानी का सामना न करना पड़े।
यह रहे मौजूद
बैठक मे हापुड स्माल स्कैल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष अमन गुप्ता, सचिव संजय सिहल, कोषाध्यक्ष अमित मित्तल व पुरुषोत्तम अग्रवाल, अशोक बबली, शाहिद अंसारी, गुफ़रान अंसारी सहित सैकड़ों उद्यमी मौजूद थे।



