Hapur हापुड़ में भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए दाखिल हुए 57 नामांकन पत्र, वर्तमान और पूर्व अध्यक्ष सहित कई दिग्गज मैदान में…

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur आखिरकार लंबे इंतजार के बाद रविवार को भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इस दौरान 57 कार्यकर्ताओं ने अपने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। जिला चुनाव अधिकारी को सौंपा नामांकन पत्र (Hapur) प्रीत सिंह स्थित भाजपा के जिला कार्यालय पर जिला चुनाव अधिकारी […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur आखिरकार लंबे इंतजार के बाद रविवार को भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इस दौरान 57 कार्यकर्ताओं ने अपने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।

जिला चुनाव अधिकारी को सौंपा नामांकन पत्र (Hapur)

प्रीत सिंह स्थित भाजपा के जिला कार्यालय पर जिला चुनाव अधिकारी दिनेश शर्मा और पर्यवेक्षक मनीष कूपर पहुंचे। पहले से ही जिलाध्यक्ष पद के दावेदारों और उनके समर्थकों की भीड़ लगी हुई थी। जिला चुनाव अधिकारी दिनेश शर्मा ने एक-एक कर सभी को नामांकन-पत्र सौंपे। पिछले कई माह से भाजपा के जिलाध्यक्ष पद के चुनाव का कार्यकर्ताओं को इंतजार था। कई जिलों के जिलाध्यक्ष घोषित कर दिए गए लेकिन हापुड़ जनपद को होल्ड कर दिया गया। पिछले दिनों मंडल अध्यक्षों की घोषणा की गई थी और आज रविवार को नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया पूरी की गई।

क्या कहते हैं जिला चुनाव अधिकारी (Hapur)

जिला चुनाव अधिकारी दिनेश शर्मा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष पद के लिए नामांकन पक्ष दाखिल करने की प्रक्रिया पूर्ण की है। उन्होंने कहा कि वह बधाई देना चाहते हैं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकाल को जो इतना बड़ी संख्या में नामांकन हुए हैं। इसमें संगठन की प्रक्रिया और मजबूती को देखा जा सकता है। जिलाध्यक्ष बनने के लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं में उत्साह है। कई महत्वपूर्ण एेसे नाम हैं जिन्होंने जिलाध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया है। निश्चित रूप से अच्छा चयन करके जिले को और गति के साथ आगे बढ़ाया जाएगा। जो भी बनेगा उसमें सभी की सहमति होगी।

नामांकन-पत्र भरकर इन्होंने किया जमा (Hapur)

वर्तमान जिलाध्यक्ष नरेश तोमर, पूर्व जिलाध्यक्ष उमेश राणा, विनोद गुप्ता, कविता माधरे, प्रफुल्ल सारस्वत, पुनीत गोयल, मोहन सिंह, मालती भारती, मनोज वाल्मीकि, राजसुंदर तेवतिया, श्यामेंद्र त्यागी, प्रवीण मित्तल, प्रमोद कुमार, पिंकी त्यागी, पवन त्यागी, गौरव रुडक़ीवाल, राजेश शर्मा, नीलम कुमारी, डॉ हरेंद्र, शिखा चौहान, ललित मोदी, डॉ पायल गुप्ता, दीपक भाटी, सीमा जौहर, विनीत दीवान, सुयष वशिष्ठ, अलका निम, अनिल त्यागी, सुधीर शर्मा, रामअवतार, संजय तोमर, जितेंद्र भड़ाना, हरफूल सिंह, राजीव लोचन शर्मा, विजय खरे, पंकज गर्ग, शिवकुमार, ज्ञान सिंह लोचन, राहुल उपाध्याय, प्रवीन प्रधान, प्रवीन सेठी, राकेश कुमार कर्दम, दिनेश त्यागी, प्रमोद त्यागी, भारत भूषण गर्ग, अमित सिवाल, पंकज गर्ग, परमजीत सिंह, सुमित पार्चा, सतेंद्र सैनी, संजीव कुमार शर्मा, सुमित कुमार सिसोदिया, ब्रिजेश कुमार बिरजू, अश्वनी वाल्मीकि, मनोज कुमार, सुदेव बंसल, धीरज त्यागी, राजेश कुमार शर्मा आदि ने नामांकन पत्र भरकर जमा किए। जबकि, निशांत सिसोदिया और दिनेश तोमर ने फार्म तो लिया, लेकिन भरकर जमा नहीं किया। इसके अलावा प्रदेश परिषद के सदस्य के लिए 13 ने नामांकन पत्र भरकर जमा किए हैं।

महिलाओं ने भी दावेदारी (Hapur)

जिलाध्यक्ष पद के लिए कविता माधरे, मालती भारती, पिंका त्यागी, नीलम कुमारी,शिखा चौहान, डा.पायल गुप्ता, सीमा जौहर, अलका निम ने नामांकन पत्र दाखिल किया।

दिल्ली और लखनऊ के लगा रहे चक्कर (Hapur)

भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए दावेदार दिल्ली और लखनऊ की दौड़ लगा रहे हैं, ताकि किसी तरह उनकी ताजपोशी हो जाएगी। पार्टी सत्ता में है इसलिए दावेदारों की संख्या भी ज्यादा है। इसके साथ ही दावेदार जनप्रतिनिधियों को साधने में भी लगे हैं, क्योंकि सभी की सहमति से ही जिलाध्यक्ष चुना जाएगा।

Add
Add

Hapur
Hapur

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News