CLOSE

Hajj Yatra 2024 हज यात्रियों को प्रशिक्षण देकर किया टीकाकरण

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: Hajj Yatra 2024 जनपद से हज पर जाने वाले यात्रियों का प्रशिक्षण शिविर एवं टीकाकरण आज बृहस्पतिवार को बुलंदशहर रोड स्थित जामिया अरबिया खादिमुल इस्लाम (बड़ा मदरसा) में आयोजित किया गया ।

Hajj yatra 2024 हज यात्रियों को प्रशिक्षण देकर किया टीकाकरण

हज पर जनपद से 156 आज़मीन होंगे रवाना (Hajj Yatra 2024)

हज ट्रेनर वसील अहमद और फजलुर्रहमान ने बताया कि जनपद हापुड़ से 156 आज़मीने हज हज्जे बैतुल्लाह की स‌आदत हासिल करने के लिए इस साल हज पर जा रहे हैं जिनमें आज सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों के द्वारा टीके लगाए गए तथा मदरसे में हज पर जाने से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।

- Advertisement -

इस टीकाकरण में महिला हज यात्रियों को महिला चिकित्सकों द्वारा टीके लगाने की विशेष व्यवस्था की गई थी। जनपद से जाने वाले सभी आज़मीने हज को मुफ्ती गुलाम नबी कासमी, कारी मोहम्मद आसिम इमाम जामा मस्जिद हापुड़ व नायब शहर काजी मौलाना मोहम्मद अस‌अद कासमी ने हज से संबंधित जानकारियां प्रदान कीं।

Hajj yatra 2024 हज यात्रियों को प्रशिक्षण देकर किया टीकाकरण

दस मई को रवाना होगा पहला जत्था (Hajj Yatra 2024)

मास्टर ट्रेनर फजलुर्रहमान ने बताया कि जनपद हापुड़ से हाजियों का पहला जत्था 10 मई को रवाना होगा। इस साल हापुड़ जनपद से तीन खादिमुल हुज्जाज( हज सेवक) भी हाजियों की सेवा के लिए मक्का मदीना जा रहे हैं जिनमें मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद आबिद और नौशाद अली शामिल हैं ‌।

- Advertisement -

Hajj yatra 2024 हज यात्रियों को प्रशिक्षण देकर किया टीकाकरण

यह रहे मौजूद

डॉक्टर की टीम में डॉक्टर योगेश कुमार गुप्ता, डॉक्टर राकेश यादव, डॉक्टर मोहम्मद गुलफाम, डॉक्टर पुष्पेंद्र, मोहम्मद कासिम यूनिसेफ, शबनम बीएमसी, रेशमा बीएमसी, वैक्सीनेशन टीम में शामिल थे प्रशिक्षण शिविर में हाजी आसिफ मलिक मौलाना मोहम्मद हुसैन मजा़हिरी, मोहम्मद आबिद का विशेष योगदान रहा ‌।

Hajj yatra 2024 हज यात्रियों को प्रशिक्षण देकर किया टीकाकरण Hajj yatra 2024 हज यात्रियों को प्रशिक्षण देकर किया टीकाकरण Hajj yatra 2024 हज यात्रियों को प्रशिक्षण देकर किया टीकाकरण Hajj yatra 2024 हज यात्रियों को प्रशिक्षण देकर किया टीकाकरण Hajj yatra 2024 हज यात्रियों को प्रशिक्षण देकर किया टीकाकरण Hajj yatra 2024 हज यात्रियों को प्रशिक्षण देकर किया टीकाकरण

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-