अच्छा कार्य करें ताकि नए साल में प्रदेश में Hapur Model की हो चर्चा: सीडीओ

खबरवाला 24 न्यूज हापुड़:  मुख्य विकास अधिकारी प्रेरणा सिंह ने कहा कि हापुड़ जनपद में ऐसा कार्य हो कि नए साल में प्रदेश में हापुड़ माडल ( Hapur Model ) की चर्चा हो, लोग यहां से सीखें और अन्य जिले इस मॉडल को अपनाएं। मुख्य विकास अधिकारी प्रेरणा विकास भवन के सभागार में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

खबरवाला 24 न्यूज हापुड़:  मुख्य विकास अधिकारी प्रेरणा सिंह ने कहा कि हापुड़ जनपद में ऐसा कार्य हो कि नए साल में प्रदेश में हापुड़ माडल ( Hapur Model ) की चर्चा हो, लोग यहां से सीखें और अन्य जिले इस मॉडल को अपनाएं।

मुख्य विकास अधिकारी प्रेरणा विकास भवन के सभागार में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के दूसरे चरण के अंतर्गत ठोस व तरल अपशिष्ट प्रबंधन के कार्यों में तेजी लाने व गुणवत्ता पूर्वक कार्य कराने के लिए नामित 12 नोडल अधिकारियों के साथ बैठक की। मुख्य विकास अधिकारी ने नोडल अधिकारियों से कहा कि गुणवत्ता पूर्ण कार्य हो इस पर पूरी तरह फोकस करें। वह इसका भी ध्यान रखें कि इसमें व्यवधान न हो, गाइड करें और अच्छा कार्य करें।

ओडीएफ प्लस के अंतर्गत ग्राम पंचायतों में क्या क्या कार्य हो रहे हैं इसकी जानकारी नोडल अधिकारियों को दी और कहा कि तकनीकी मानकों का पालन हो इसका ध्यान रखना है।

जिला पंचायत राज अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने नोडल अधिकारियों को तकनीकी मानकों की बारीकी से जानकारी दी। उन्ही मानकों के अनुरूप हुए कार्यों का निरीक्षण करना है। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी को निरीक्षण कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News