CLOSE

Congressmen News कांग्रेसियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: Congressmen News मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका परिसर स्थित गांधी पार्क में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 77वीं पुण्यतिथि मनाई। इस दौरान कांग्रेस सभी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने के लिए किया प्रेरित (Congressmen News)

शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने महात्मा गांधी के जीवन को याद करते हुए कहा कि गांधी जी ने देश को अंग्रेजों की गुलामी से आजाद कराने के लिए चंपारण आंदोलन, खेड़ा आंदोलन, खिलाफत आंदोलन, असहयोग आंदोलन, भारत छोड़ो आंदोलन और सविनय अवज्ञा आंदोलन जैसे कई अभियान राष्ट्र के लोगों के साथ मिलकर चलाए। महात्मा गांधी के इन अथक प्रयासों व आंदोलनों से ही देश को अंग्रेजों की गुलामी से बाहर निकाला जा सका। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने जीवन भर सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने के लिए लोगों को प्रेरित किया था।

आज देश गांधी के बनाए सिद्धांतों पर चलने के लिए तत्पर (Congressmen News)

पीसीसी सदस्य अरविंद शर्मा ने महात्मा गांधी को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि आज देश गांधी के बनाए सिद्धांतों पर चलने के लिए तत्पर है और हर किसी को बापू से प्रेरणा लेते हुए उनके पद चिन्हों पर चलना चाहिए। पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी पति अरुण वर्मा ने बापू के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महात्मा गांधी भारत एवं भारतीय स्वतन्त्रता आन्दोलन के एक प्रमुख राजनैतिक एवं आध्यात्मिक नेता थे। वे सत्याग्रह (व्यापक सविनय अवज्ञा) के माध्यम से अत्याचार के प्रतिकार करने के समर्थक अग्रणी नेता थे, उनकी इस अवधारणा की नींव सम्पूर्ण अहिंसा के सिद्धान्त पर रखी गईं थी जिसने भारत सहित पूरे विश्व में जनता के नागरिक अधिकारों एवं स्वतन्त्रता के प्रति आन्दोलन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा हैं कि लोगों के साथ हो रहे इसी अन्याय के लिए लोगों को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस का हर कार्यकर्ता देश, प्रदेश, जिला, शहर, ब्लॉक और गांव गांव जाकर पदयात्रा कर रहा है और लोगो को भरोसा दिला रहा है कि उनकी लड़ाई में कांग्रेस उनके साथ खड़ी हैं। देश में राहुल गांधी जी की न्याय यात्रा को भरपूर समर्थन लोगों से मिल रहा है। ग्राम सिमरौली से शुरू हुई पदयात्रा का स्वागत पूर्व ग्राम प्रधान अमरनाथ शर्मा ने किया। इसी बीच पूर्व सरकारी अधिकारी और भूतपूर्व सैनिकों को सम्मानित भी किया गया। ग्राम सिमरौली में पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी मानवी सिंह ने कहा कि अगर आप देश में बदलाव चाहते हैं तो राहुल गांधी को चुने, कांग्रेस पार्टी को चुने। इसी बीच विभिन्न धार्मिक स्थानों पर जाकर कांग्रेस जनों ने दर्शन किए और राहुल जी की न्याय यात्रा के सफल होने की कामना की।

- Advertisement -

यह रहे मौजूद (Congressmen News)

इस दौरान पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी मानवी सिंह, पूर्व प्रदेश सचिव डॉक्टर शोएब , अरुण वर्मा (राजा), सेवादल जिलाध्यक्ष अंकित शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसी डॉक्टर आशाराम शर्मा, सुबोध शास्त्री, देवेंद्र कुमार, गौरव गर्ग, विक्की शर्मा, सावन चौधरी, अब्दुल कलाम, भरतलाल शर्मा, निसार खान, मुजम्मिल, शाएदा, रूमी जेहरा, हरीश गर्ग, आई सी शर्मा, अंकुर अग्रवाल, जस्सा सिंह, शिवम, अनूप कर्दम, यश, सविता गौतम, जितेंद्र अग्रवाल, वाइके शर्मा, जाहिद हुसैन, कुसुमलता, रविंद्र गुर्जर, जोगेंद्र तोमर आदि लोग मौजूद रहे।

Congressmen news कांग्रेसियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि Congressmen news कांग्रेसियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

Add
Add

Congressmen news कांग्रेसियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि Congressmen news कांग्रेसियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि Congressmen news कांग्रेसियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि Congressmen news कांग्रेसियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि Congressmen news कांग्रेसियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि Congressmen news कांग्रेसियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि Congressmen news कांग्रेसियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि Congressmen news कांग्रेसियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि Congressmen news कांग्रेसियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-