सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठंड, जनजीवन अस्त व्यस्त

खबरwala 24 न्यूज हापुड़: सर्दी का सितम कोहरे के बीच सर्द हवाओं के चलते बढ़ गया है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बढ़ती सर्दी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। एेसे में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार की सुबह को कोहरा […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

खबरwala 24 न्यूज हापुड़: सर्दी का सितम कोहरे के बीच सर्द हवाओं के चलते बढ़ गया है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बढ़ती सर्दी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। एेसे में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार की सुबह को कोहरा के साथ साथ सर्द हवाओं ने लोगों को काफी परेशान कर रखा था। नौकरी पेशा वाले लोग किसी तरह अपने गंतव्य पर जा रहे थे। चौराहों पर खड़े लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का साहरा लेकर ठंड को दूर करने की कोशिश कर रहे थे। दोपहिया वाहन चालकों का बुरा हाल हो रहा था। लोग घरों से गर्म कपड़ों में पैक होकर निकल रहे थे।

धूप न निकलने के कारण महिलाओं और बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। घरेलू कामकाज निपटाने में उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नीशू दीक्षित का कहना है कि ठंड के कारण काफी दिक्कत हो रही है। बच्चों के स्कूल की छुट्टी जिला प्रशासन को करनी चाहिए।

उधर डाक्टर पराग शर्मा का कहना है कि ठंड में बुजुर्ग और बच्चों का विशेष ध्यान रखा जाए। जहां तक हो सके सुबह से सैर से बचा जाए। अगर कुछ भी दिक्कत हो तो तुरंत चिकित्सक से सलाह ली जाए।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News