ठोस व तरल अपशिष्ट प्रबन्धन की सीडीओ ने जानी बारिकियां

खबरwala24 न्यूज, हापुड़ : जिले में ठोस व तरल अपशिष्ट प्रबन्धन कार्यों को अब नई रफ्तार मिलेगी। इसके लिये मुख्य विकास अधिकारी प्रेरणा सिंह ने बुलदंशहर के शहजादपुर कनैनी, एस.एल.डब्लू.एम प्रशिक्षण केन्द्र पर जाकर इसकी बारिकियों को समझा। प्रदेश शासन की ओर से ग्राम पंचायतों को ओ.डी.एफ प्लस बनाने का कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार […]

spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

खबरwala24 न्यूज, हापुड़ : जिले में ठोस व तरल अपशिष्ट प्रबन्धन कार्यों को अब नई रफ्तार मिलेगी। इसके लिये मुख्य विकास अधिकारी प्रेरणा सिंह ने बुलदंशहर के शहजादपुर कनैनी, एस.एल.डब्लू.एम प्रशिक्षण केन्द्र पर जाकर इसकी बारिकियों को समझा।

प्रदेश शासन की ओर से ग्राम पंचायतों को ओ.डी.एफ प्लस बनाने का कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। शासन की ओर से प्रदेश के मुख्य विकास अधिकारियों को इस सेन्टर पर जाकर ठोस और तरल अपशिष्ट प्रबन्धन की बारकिंयों को समझने और अपने जिले को ओ.डी.एफ प्लस बनाने के लिये पहल करने की अपेक्षा की गई है।

इसी क्रम में मुख्य विकास अधिकारी प्रेरणा सिंह ने बुलन्दशहर स्थित शहाजादपुर कनैनी जाकर ठोस व तरल अपशिष्ट प्रबन्धन की बारिकियां समझीं। उन्होंने सोख पिट, लिच पीट, मैजिक पिट, कपोस्ट पिट, वर्मी कम्पोस्ट पिट, नाडेप कम्पोस्ट पिट, गोबर गैस प्लान्ट को देखा। प्रशिक्षण केन्द्र के प्रभारी व उनकी टीम ने सेन्टर में बने विभिन्न मॉडलों के बारे में जानकारी दी।

टीम ने बताया कि इन मॉडलों के आधार पर अपनी जरूरत के मुताबिक ठोस व तरल अपशिष्ट प्रबन्धन के लिये ढांचा खड़ा किया जा सकता है। प्लास्टिग अपशिष्ट प्रबन्धन के लिये भी सेन्टर पर व्यवस्था दिखाई गयी। गोबर गैस प्लान्ट भी दिखाया गया और उसके बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी।

मुख्य विकास अधिकारी के साथ जिला पंचायत राज अधिकारी वीरेन्द्र सिंह मौजूद रहे। जिला पंचायत राज अधिकारी ने वहां से वापस लौटते ही सभी सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) और पंचायत सचिवों को ठोस व तरल अपशिष्ट प्रबन्धन के कार्यो में तेजी लाने और ग्राम पंचायतों को ओ.डी.एफ प्लस बनाने हिदायत दी है

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News