जरुरतमंद लोगों को वितरण किए कंबल

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

खबरwala 24 न्यूज सिंभावली:

गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के सिंभावली की ग्राम पंचायत बक्सर में गुरु विश्राम वृद्धा आश्रम के तत्वावधान में आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम में गांव के बेसहारा व निर्धन दो सौ से अधिक लोगों को थाना प्रभारी निरीक्षक और आश्रम के मैनेजर ने ग्राम पंचायत सदस्यों के साथ मिलकर कंबल वितरित किए।

शुक्रवार की दोपहर ग्राम पंचायत घर के प्रांगण में गुरु विश्राम वृद्धा आश्रम की ओर से कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां पर करीब दो सौ अधिक लोगों को कंबलों का वितरण करते हुए प्रभारी निरीक्षक शीलेष कुमार ने संबोधित करते हुए ने कहा कि गरीबों की मदद करना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है।

- Advertisement -

उन्होंने क्षेत्र के सक्षम लोगों से भी गरीबों व बेसहारा लोगों की मदद करने के लिए आगे आने का आह्वान किया। वृद्धा आश्रम के मैनेजर मोहम्मद नवेद चौधरी ने कहा कि संस्था की ओर से हर साल हर जरुरतमंद लोगों को कंबल का वितरण किया जाता है।

उन्होंने बताया कि उनके आश्रम के संस्थापक जीपी भगत का मानना है कि गरीब जरुरतमंद लोगों की सेवा करना ही सबसे बड़ा धर्म है। वहीं कंबल पाकर गांव के लोग काफी उत्साहित नजर आए। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान समिति अध्यक्ष प्रीति शर्मा, भावना, शाहिद, अफसाना, जाकिर अली, अकबार अली, शरद कुमार,दीपक कुमार आदि मौजूद रहें।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-