CLOSE

Aaj ka Rashifal मंगल और चंद्रमा के शुभ योग से मेष, मिथुन और सिंह राशि के जातक पाएंगे लाभ

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi: Aaj Ka Rashifal 25 जनवरी का राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार मेष, मिथुन और सिंह राशि के जातकों के लिए बहुत भी शुभ रहने वाला है। आज चंद्रमा का गोचर रेवती उपरांत अश्विनी नक्षत्र से होने जा रहा है। चंद्रमा के इस गोचर की वजह से आज मकर राशि में बैठे मंगल के साथ चंद्रमा का शुभ योग बनने जा रहा है। इस योग को ज्योतिषशास्त्र में धन योग और लक्ष्मी योग भी कहा जाता है। ऐसे में आज का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, आइए जानते हैं आज का राशिफल।

मेष राशि, सगे संबंधियों से आज आप सहयोग पाएंगे (Aaj Ka Rashifal)

मेष राशि के जातकों के लिए आज रविवार का दिन शुभ लाभदायक रहेगा। विशेष रूप से आज दिन का दूसरा भाग आपके लिए आज अनुकूल रहने वाला है। आपकी आपकी राशि में चंद्रमा के ऊपर मंगल की दृष्टि होने से आपको आर्थिक लाभ मिलेगा। आपको कुछ लाभदायक डील मिल सकती है। बिजनेस में आपकी अच्छी कमाई होगी। राजनीतिक क्षेत्र में संपर्क का भी आपको आज फायदा मिलेगा। पारिवारिक जीवन में आज आपके तालमेल और सहयोग बना रहेगा। आप आज परिवार के साथ किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं। सगे संबंधियों से मिलने का संयोग बनेगा। कोई मित्र आज आपकी मदद भी कर सकता है। सेहत आपकी आज अच्छी होगी। जो लोग पहले से बीमार चल रहे हैं उनकी सेहत में भी आज दिन के दूसरे भाग में सुधार दिखेगा। आप आज मनपसंद भोजन का भी आनंद ले पाएंगे।

आज भाग्य आपका 87 प्रतिशत तक साथ देगा, आपको आज उपाय के तौर किसी जरूरतमंद व्यक्ति को खाने की वस्तुओं का दान करना चाहिए।

- Advertisement -

वृषभ राशि, मान प्रतिष्ठा में आज वृद्धि होगी (Aaj Ka Rashifal)

वृषभ राशि के जातकों को आज किसी सगे संबंधी से सरप्राइज मिल सकता है। आपकी प्रतिष्ठा में भी आज वृद्धि होगी। आपके सितारे बताते हैं कि आज आपको घर के बड़ों से विशेष रूप से पिता और बड़े भाई से सहयोग मिलेगा। जिन लोगों के काम का संबंध विदेश से है आपको आज कुछ बड़ा मौका मिल सकता है। आप आज परिवार के सदस्यों के लिए कुछ खरीदारी भी कर सकते है। किराना और खानपान संबंधी कारोबार से जुड़े जातकों की आज अच्छी कमाई हो सकती है। आप वाणी कुशलता का भी लाभ ले पाएंगेो। किसी धार्मिक यात्रा का भी आज संयोग बन सकता है। लव लाइफ में आज आपको प्रेमी के साथ रोमांटिक समय बिताने का मौका मिलेगा। सेहत के मामले में आपके सितारे बताते हैं कि दिन के आरंभ में कुछ सुस्ती रहेगी और सिर एवं मांसपेशियों में दर्द महसूस करेंगे लेकिन दिन का दूसरा भाग अधिक सक्रिय और ऊर्जावान बनाएगा।

आज भाग्य आपका 85 प्रतिशत तक साथ देगा, आपको आज उपाय के तौर पर योग ध्यान करना चाहिए और गायत्री मंत्र का जप करना चाहिए।

मिथुन राशि, लाभ के साथ आज खर्च भी बढ़ेगा (Aaj Ka Rashifal)

आज रविवार का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए आर्थिक मामलों में लाभ दिलाने वाला रहेगा। वैसे आज लाभ के साथ ही साथ आपका खर्च भी बना रहेगा। आपको घरेलू जरूरतों पर धन खर्च करना होगा। कार्यक्षेत्र की जिम्मेदारियों की वजह से आपको अपनी कुछ योजनाओं में बदलाव करना पड़ सकता है। फैमिली बिजनेस में आपको आज लाभ मिलेगा। आप आज अपनी व्यवहारिकता से भी लाभ और सम्मान प्राप्त कर पाएंगे। आपका पारिवारिक जीवन आज सफल और सुखद रहेगा। आपको किसी मित्र या सगे संबधी से मिलने का मौका मिल सकता है। भाई-बहनों से आपको आज सहयोग मिलेग। सेहत के मामले में आपको अपना ध्यान रखना चाहिए। अतिउत्साह से चोट लगने की आशंका रहेगी, वायु विकार की समस्या हो सकती है।

- Advertisement -

आज भाग्य आपका 84 प्रतिशत तक साथ देगा, आज आपको दिन को अनुकूल बनाए रखने के लिए किसी जरूरतमंद व्यक्ति को अन्न और भोजन का दान करना चाहिए।

कर्क राशि,आर्थिक पक्ष आज सामान्य रहेगा (Aaj Ka Rashifal)

आज रविवार का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए आर्थिक मामलों में लाभ दिलाने वाला रहेगा। वैसे आज लाभ के साथ ही साथ आपका खर्च भी बना रहेगा। आपको घरेलू जरूरतों पर धन खर्च करना होगा। कार्यक्षेत्र की जिम्मेदारियों की वजह से आपको अपनी कुछ योजनाओं में बदलाव करना पड़ सकता है। फैमिली बिजनेस में आपको आज लाभ मिलेगा। आप आज अपनी व्यवहारिकता से भी लाभ और सम्मान प्राप्त कर पाएंगे। आपका पारिवारिक जीवन आज सफल और सुखद रहेगा। आपको किसी मित्र या सगे संबधी से मिलने का मौका मिल सकता है। भाई-बहनों से आपको आज सहयोग मिलेग। सेहत के मामले में आपको अपना ध्यान रखना चाहिए। अतिउत्साह से चोट लगने की आशंका रहेगी, वायु विकार की समस्या हो सकती है।

आज भाग्य आपका 84 प्रतिशत तक साथ देगा, दिन को अनुकूल बनाए रखने के लिए किसी जरूरतमंद व्यक्ति को अन्न और भोजन का दान करना चाहिए।

सिंह राशि,परिवार के साथ मनोरंजक समय बिताएंगे (Aaj Ka Rashifal)

सिंह राशि के जातकों के लिए आज रविवार का दिन सुखद और अनुकूल रहेगा। आप आज परिवार के साथ मनोरंजक समय बिताएंगे और कहीं घूमने भी जा सकते है। सामाजिक और पारिवारिक जीवन में आज आपका प्रभाव और सम्मान बढेगा। आप आज बिजनेस में आर्थिक लाभ पाएंगेो। लव लाइफ में आपसी प्रेम और तालमेल बढेगा। जीवनसाथी से आपको आज सहयोग मिलेगा। किसी पारिवारिक समस्या का समाधान भी होगा।

आज भाग्य आपका 85 प्रतिशत तक साथ देगा, आपको आज उपाय के तौर पर श्रीसूक्त का पाठ करना चाहिए।

कन्या राशि,आपके खर्च में भी आज वृद्धि होगी (Aaj Ka Rashifal)

कन्या राशि से आज अष्टम भाव में चंद्रमा का संचार करना मानसिक रूप से उलझन को बढाने वाला रहेगा। आपको आज निर्णय लेने में जल्दबाजी करने से बचना होगा। किसी गलत निर्णय की वजह से आज आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। आपके खर्च में भी आज वृद्धि होगी। आपको आज पारिवारिक जीवन में भाई बहनों से किसी बात को लेकर मतभेद का सामना करना पड़ सकता है। किसी मित्र या संबंधी से मिलने का मौका मिलेगा। दिन के दूसरे भाग में आज आपको कोई अप्रत्याशित लाभ भी मिल सकता है।

आज भाग्य आपका 85 प्रतिशत तक साथ देगा,आपको आज उपाय के तौर पर श्रीहरि स्तोत्र का पाठ करना चाहिए।

तुला राशि, कोई सरप्राइज मिल सकता है (Aaj Ka Rashifal)

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर और कामकाज के लिहाज से अच्छा रहेगा। आपको आज दोस्तों से कोई सरप्राइज मिल सकता है। कामकाज आज आपका अच्छा चलेगा। कार्यक्षेत्र में आज आपको कोई बड़ा मौका भी मिल सकता है। आपकी बुद्धि आज रचनात्मक क्षेत्र में अच्छी चलेगी और आपको इसका फायदा भी मिलेगा। पारिवारिक जीवन मे आपके प्रेम और तालमेल बना रहेगा। आपके घर आज किसी मित्र और मेहमान का आगमन होने से चहल-पहल की स्थिति बनी रहेगी। पिता से आपको आज सहयोग मिलेगा। पीठ और कमर में दर्द महसूस कर सकते हैं।

आज भाग्य आपका 86 प्रतिशत तक साथ देगा, आपको आज उपाय के तौर पर श्रीसूक्त का पाठ करना चाहिए।

वृश्चिक राशि, दिन लाभ में वृद्धि करने वाला रहेगा (Aaj Ka Rashifal)

आज का दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए लाभ में वृद्धि करने वाला रहेगा। वैसे दिन का दूसरा भाग आज मानसिक उलझनों में वृद्धि करने वाला रहेगा और आपके खर्च में वृद्धि भी करेगा। आपको आज मित्रों से सहयोग मिलेगा। किसी मित्र या सगे संबंधी से मिलने का मौका मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र के काम में आज आपको भाग लेने का मौका मिल सकता है। लव लाइफ में आज आपको प्रेमी से उपहार मिल सकता है। आपके सितारे बताते हें कि आज आपको ससुराल पक्ष से लाभ और सहयोग मिलेगा। आज वाहन सुख मिलने का भी योग बना हुआ है।

धनु राशि,अपिचित से सहयोग मिलेगा (Aaj Ka Rashifal)

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन पारिवारिक जीवन के मामले में सुखद रहेगा। आपकी रुचि आज धर्म कर्म रहेगी। घर के बड़ों से आज आपको सहयोग मिलेगा। आज दिन के दूसरे भाग में आप किसी मनोरंजक कार्यक्रम का आनंद ले सकते हैं। किसी मित्र या सगे संबधी से मिलने का भी आज आपको आज मौका मिल सकता है। आपको आज ससुराल के संबंधियों से मिलने का मौका भी मिल पाएगा। आपके सितारे बताते हैं आपको आज किसी अपरिचित से सहयोग मिलेगा। पैतृक संपत्ति को लेकर किसी प्रकार का तनाव है तो आज उसका निदान हो सकता है। सेहत के मामले में दिन सामान्य रूप से अच्छा है।

आज भाग्य आपका 86 प्रतिशत तक साथ देगा, आपको आज उपाय के तौर पर ओम द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः मंत्र का जप करें।

मकर राशि, फंसा हुआ धन मिल पाएगा (Aaj Ka Rashifal)

मकर राशि के जातकों के लिए आज रविवार का दिन अच्छा रहेगा। आपका भाग्य आज आर्थिक मामलों में लाभ प्रदान करेगा। पूर्व में किए काम का भी आपको आज फायदा मिल सकता है। आपकी राशि में आज लाभ का संयोग बना हुआ है। आपका फंसा हुआ धन मिल पाएगा। कोई मित्र आज आपकी मदद करेगा। पिता की सेहत का आपको आज ध्यान रखना चाहिए। उनको आज कोई स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है। मकर राशि के जातको के लिए आज यह भी सलाह है कि आप आज कान से कम दिमाग से अधिक काम लें, दूसरों की बातों में आकर निर्णय लेना हानिकारक हो सकता है।

आज भाग्य आपका 86 प्रतिशत तक साथ देगा, आपको आज सूर्य देव के कुमकुम मिले जल से अर्घ्य देना चाहिए।

कुंभ राशि,आज सुख साधनों का आगमन हो सकता है

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ लाभदायक। आपको आज बड़े भाई बहनों से लाभ और सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीनन में आज अनुकूबल सुखद समय बीतेगा। आप आज कार्यक्षेत्र में लाभ पाएंगे। नौकरी में आपके लिए आज उन्नति का संयोग बन सकता है। आपके घऱ में आज सुख साधनों का आगमन हो सकता है। शिक्षा प्रतियोगिता में आज आपका प्रदर्शन बेहतर होगा। आपके सितारे बताते हैं कि आपको आज सामाजिक क्षेत्र में मान सम्मान प्राप्त होगा। आपकी कोई बड़ी चाहत भी पूरी होगी और आप परिवार के साथ मनोरंजक समय बिता पाएंगे।

आज भाग्य आपका 87 प्रतिशत तक साथ दे रहा है, आपको आज महामृत्युंजय मंत्र के साथ शिवजी का अभिषेक करना चाहिए।

मीन रााशि, बड़ा निर्णय लेने से बचना होगा

आज रविवार दिन आपके लिए खर्चीला रहेग। आपका मन भी आज किसी वजह से विचलित हो सकता है। लुभावने डील के चक्कर में आज आप बजट से बाहर जााकर खऱीद करेंगे। वैवाहिक जीवन में आज आपके प्रेम और तालमेल बना रहेगा। आपको आज दूसरों की बातों में आकर कोई भी बड़ा निर्णय लेने से बचना होगा। संतान संबंधी किसी बात को लेकर आज आपको चिंता हो सकती है। आप आज रुचिकर खान पान का आनेद ले पाएंगे। किसी सामाजिक काम में भाग लेने सा आपका प्रभाव और सम्मान भी बढेगा। सेहत के मामले में आज आपको अपना ध्यान रखना चाहिए। किसी पुरानी समस्या के उभर आने से आज परेशानी हो सकती है।

Disclaimer : यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Khabarwala 24 News इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-